Bahraich BJP MLA Anupama Jaiswal caught fire while burning an effigy, her face was scorched पुतला फूंकते समय आग की चपेट में आई बहराइच बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल, चेहरा झुलसा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुतला फूंकते समय आग की चपेट में आई बहराइच बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल, चेहरा झुलसा

यूपी के बहराइच में पुतला फूंकते समय बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गईं। उनका चेहरा आग से झुलस गया। इसे लेकर हड़कम्प मच गया। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

Sat, 25 April 2026 06:01 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पुतला फूंकते समय आग की चपेट में आई बहराइच बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल, चेहरा झुलसा

UP News: यूपी के बहराइच जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के बाहर शनिवार को दोपहर विपक्षी पार्टी का पुतला फूंकते समय भड़की लौ की चपेट में आने से सदर भारतीय पार्टी विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गई। विधायक का चेहरा झुलसा है। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने अपने वाहन से विधायक अनुपमा जायसवाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद, विधायक संग आला अधिकारी मौके पर डटे रहे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इसमें प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद डॉ. आनंद गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी समेत सभी जनप्रतिनिधि व भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे सभी कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध जताने पहुंचे थे। सभी जनप्रतिनिधि विरोध जता रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पार्टी का पुतला फूंकने के दौरान भड़की लौ की चपेट में कुछ दूरी पर खड़ी सदर विधायक आ गईं। लौ की जद में आने से उनका चेहरा झुलस गया। सदर विधायक को तत्काल पुलिस वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूचना पाकर प्रभारी मंत्री, विधायक समेत संगठन के पदाधिकारी पहुंचे।

डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भी पहुंच गए। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकीय टीम ने उनका परीक्षण किया। इसके बाद डॉक्टरों ने विधायक अनुपमा जायसवाल का इलाज शुरू किया। सर्जन, त्वचा रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।चिकित्सकों ने बताया कि लगभग चार फीसद चेहरा प्रभावित हुआ है,लेकिन स्थिति में सुधार है। जहां विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलाने से कुछ देर पहले पुतले को डीजल या फिर अन्य वस्तु से भिगोया गया था,जिससे आग लगते ही लौ तेजी के साथ बाहर निकली,जो हादसे का कारण बनी है। हालाकि यह जांच का विषय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हां हम परिवार के हैं और वो चीज कोई…सपा का झंडा जलाए जाने पर अपर्णा क्या बोलीं?
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट में अधूरी जानकारी देना एसडीएम को पड़ा महंगा, कोर्ट ने जुर्माना लगाया
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने डीआईओेएस को हटाया, यूपी एसटीएफ को सौंपी जांच, वसूली के आदेश भी

विधायक को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया

सीएमएस डॉ .एमएम त्रिपाठी ने बताया कि सदर विधायक के चपेट में आने की सूचना पर तत्काल चिकित्सकीय टीम को अलर्ट किया गया। त्वरित इलाज मिलने से काफी राहत है। प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकीय टीम निगरानी कर रही है।

,

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।