Peace Committee Meeting in Ballia to Ensure Peaceful Bakrid Celebrations सड़क पर न पढ़े नमाज, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती, Balia Hindi News - Hindustan
More

सड़क पर न पढ़े नमाज, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती

Balia News - बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई।

Sat, 23 May 2026 09:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
सड़क पर न पढ़े नमाज, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती

बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें बकरीद एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न होने पाए। उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ, ईओ एवं बीडीओ को निर्देशित किया कि जहां-जहां कुर्बानी दी जाती है, उन स्थलों का पूर्व में निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने ईदगाह, नमाज स्थलों एवं मस्जिदों के बाहर सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिया साथ ही जहां पानी की आवश्यकता हो वहां पानी के टैंकर उपलब्ध कराएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

डीएम ने बताया कि यदि मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक होती है तो शिफ्टवार नमाज अदा कराई जाए, लेकिन किसी भी स्थिति में सड़क या बाहर नमाज न पढ़ी जाए। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। उन्होंने त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी समेत विभिन्न समाज के लोग थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।