भाजपा चलाएगी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
Bagpat News - भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की बैठक की। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से शुरू होगा। इसमें महिलाओं के साथ संवाद, सम्मेलन, पदयात्रा, लेख, मिस्ड कॉल अभियान और बाइक रैली शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम बताया कि 14 अप्रैल से शुरू होगा। कार्यक्रम के तहत जिला, मंडल व बूथ स्तर तक महिलाओं के साथ संवाद, नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति पदयात्रा, लेख लिखवाना, मिस्ड कॉल अभियान, बाइक स्कूटी रैली आदि अन्य कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ा जाएगा और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को सफल बनाएं और अधिक से अधिक मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, जिला महामंत्री अमित चौधरी, अजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री योगेश गुर्जर, दीपा त्यागी, मीनाक्षी सिसौदिया, मंजीत कौर, राखी राजपूत, सुनील मेवला आदि मौजूद रहे। वहीं छपरौली विधानसभा के मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन