Peace Committee Meeting for Upcoming Bakrid Strict Guidelines Issued पीस कमेटी की बैठक में चेताया, खुले में न करें कुर्बानी, Badaun Hindi News - Hindustan
More

पीस कमेटी की बैठक में चेताया, खुले में न करें कुर्बानी

Badaun News - रविवार को कोतवाली परिसर में बकरीद के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार ने किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर रोक लगाई। सीओ ने नई परंपराओं को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी का आश्वासन दिया।

Mon, 18 May 2026 04:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share
पीस कमेटी की बैठक में चेताया, खुले में न करें कुर्बानी

रविवार को कोतवाली परिसर में आगामी बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह ने कहा कि ईद पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी उन्होंने सभी से परंपरागत रूप से त्योहार मनाने और खुले में कुर्बानी न करने का आग्रह किया। सीओ संजीव कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की खुराफात या नई परंपरा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाल कमलेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर क्राइम चमन गिरी, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, दबतोरी चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह, मदरसे के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी, मौलाना शादाब रजा उवैसी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, हाफिज नदीम रजा, हाफिज असलम रजा, सभासद दीपक पाठक, कृष्णा गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमरदीप गर्ग, श्रीराम रस्तोगी, बड़ी मस्ज़िद के सदर मुन्ने खां, मशहूद खां हमदम, इशहाक सैफी, प्रधान मुस्तरफ खां, पूर्व प्रधान आरिफ खां आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई चारा के साथ मनाएं बकरीद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद-उल-अजहा को लेकर की पीस कमेटी बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।