Peace Committee Meeting Held in Loharouli for Eid-ul-Azha Celebration ईद-उल-अजहा को लेकर की पीस कमेटी बैठक, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
More

ईद-उल-अजहा को लेकर की पीस कमेटी बैठक

Santkabir-nagar News - दुधारा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की सलाह दी। नागरिकों ने प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Mon, 18 May 2026 01:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share
ईद-उल-अजहा को लेकर की पीस कमेटी बैठक

लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन हुआ। बैठक थाना प्रभारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक में थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न की जाए। शासन-प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई चारा के साथ मनाएं बकरीद

थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो वायरल न करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया। कहा कि कुर्बानी के अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंककर गड्ढा खोदकर दबाया जाए अथवा ग्राम पंचायत की ओर से निर्धारित स्थान पर ही निस्तारित किया जाए। उन्होंने अंत में उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद पर कड़ी निगरानी, अफवाह फैलाई तो कार्रवाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।