Empowering Women Successful Padayatra and Human Chain Event at Women s College नारी शक्ति उद्घोष संग बनाई मानव शृंखला, Badaun Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति उद्घोष संग बनाई मानव शृंखला

Badaun News - शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति व वंदन कार्यक्रम के तहत एक सफल पदयात्रा और मानव श्रृंखला का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ. वंदना ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस आयोजन से महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Fri, 17 April 2026 01:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share
नारी शक्ति उद्घोष संग बनाई मानव शृंखला

शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति व वंदन कार्यक्रम के तहत पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वंदना ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिसर से लेकर सार्वजनिक मार्ग तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. सरिता गौतम,अफसाना खातून, रोहित कुमार तथा राजीव कुमार पाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. वंदना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है और छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव श्रंखला व रैली निकाल दिया सशक्त नारी-विकसित नारी का संदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान पर बनाई मानव श्रृंखला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्र-छात्राओं ने मानव श्रंखला और स्लोगन लिखकर दिया संदेश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।