महिलाओं ने पदयात्रा निकाल विपक्ष का पुतला फूंका
Badaun News - भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष के असहयोग के विरोध में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। उन्होंने नारेबाजी की और जहांगीराबाद चौराहे पर विपक्ष का पुतला फूंका। महिला मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में विपक्ष द्वारा किए गये असहयोग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने नगर में जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और विपक्ष का पुतला फूंका। माहेश्वरी होस्टल कंपाउंड में आयोजित बैठक के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालते हुए विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जहांगीराबाद चौराहे पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नेहा माहेश्वरी, सीमा राठौर, जिला मंत्री आरती कश्यप ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विपक्ष द्वारा इसका विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। नामित सभासद सीमा सक्सेना, महिला मोर्चा नगराध्यक्ष राजबाला शाक्य, निशा यादव, द्रौपा देवी, निशा, मेहनाज, दिव्या मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन