जनाक्रोश पदयात्रा निकाल फूंका विपक्ष का पुतला
Hamirpur News - 0 भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में निकली पदयात्रा फोटो- 01- विपक्ष का पुतला दहन करते भाजपा पदाधिकारी।मौदहा, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के

मौदहा, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में आज मौदहा नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा मीनाक्षी पैलेस से प्रारंभ होकर थाना चौराहा तक निकाली गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में यह पदयात्रा निकाली गई। महिला मोर्चा ने महंगाई, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं को उज्ज्वला, आवास, शौचालय, मातृ वंदना जैसी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।
विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित और सशक्त हुई हैं।इस अवसर पर भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, ज्योत्सना सिंह, साधना सिंह, हिना परवीन, उमा सिंह, रामदेव सिंह, बाल्मीक गोस्वामी, लवलेश शिवहरे, अरविन्द शर्मा, आकाश त्रिपाठी, नितिन ओमर, उत्तम सिंह, प्रमोद वर्मा बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।कांग्रेस-सपा ने नारी शक्ति का किया अपमानकुरारा। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का विरोध करके इन दलों ने अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को जगजाहिर कर दिया है। देश की आधी आबादी का यह अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके तहत जनाक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, चेयरमैन आशारानी कबीर सहित भाजपा के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन