azamgarh minor boy police station father 7th marriage viral news up crime news 55 की उम्र में सातवीं शादी की तैयारी, रोकने की गुहार लेकर थाने पहुंचा नाबालिग बेटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

55 की उम्र में सातवीं शादी की तैयारी, रोकने की गुहार लेकर थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

आजमगढ़ में एक नाबालिग लड़का अपने पिता की सातवीं शादी रोकने के लिए थाने पहुंचा। बेटे का आरोप है कि पिता ने शादी के लिए जमीन गिरवी रख दी और 50 हजार का कर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tue, 10 March 2026 09:00 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
55 की उम्र में सातवीं शादी की तैयारी, रोकने की गुहार लेकर थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। यहां एक नाबालिग बेटा अपने 55 साल के पिता की 'शादी की लत' से परेशान होकर पुलिस की शरण में पहुंचा है। बेटे का आरोप है कि उसके पिता अब सातवीं बार दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने घर की जमीन तक गिरवी रख दी है। थाने पहुंचे बेटे की मां ने सातवीं शादी करने जा रहे व्यक्ति से तीसरी शादी की थी।

थाने पहुंचा बेटा, सुनाई आपबीती

मामला अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला शनि 12वीं का छात्र है, सोमवार को बिलखते हुए थाने पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पिता अमरजीत मौर्य अब तक छह शादियां कर चुके हैं। अब वे सातवीं बार शादी करने की फिराक में हैं। बेटे ने गुहार लगाई कि उसके पिता को रोका जाए, वरना उनका पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में डबल मर्डर: मां-बेटे की हत्या, महिला की रेप के बाद वारदात की आशंका

शादी के लिए गिरवी रखी जमीन और लिया कर्ज

नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने सातवीं शादी के लिए किसी व्यक्ति से करीब 50 हजार रुपये एडवांस में उधार लिए हैं। यही नहीं, अपनी पिछली शादियों और शौक के चक्कर में पिता परिवार की आधी से ज्यादा जमीन पहले ही गिरवी रख चुके हैं।

शनि ने बताया कि वह अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन पिता के कर्ज को चुकाने के लिए उसे पढ़ाई छोड़कर मजदूरी तक करनी पड़ रही है। जब वह परीक्षा देने के लिए घर लौटा, तो उसे पता चला कि पिता एक और नई मां लाने की तैयारी में जुटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का गांजा बरामद, बैंकॉक से आए गुजराती युवक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:मासूम को दबोचकर भाग रहे तेंदुए से भिड़ी मां, मौत के जबड़े से छीना बेटा

इलाके में चर्चा का विषय

यह मामला पूरे आजमगढ़ में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने भी पुष्टि की है कि अमरजीत मौर्य पहले भी कई शादियां कर चुके हैं और उनकी इस आदत से पूरा परिवार और गांव के लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कई पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं, लेकिन वे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें नाबालिग बेटे की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों (पिता और पुत्र) को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।