lucknow double murder mother blind son killed mohanlalganj sisendi land dispute crime news लखनऊ में डबल मर्डर: मां-बेटे की हत्या, महिला का अर्धनग्न शव मिला, रेप की भी आशंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में डबल मर्डर: मां-बेटे की हत्या, महिला का अर्धनग्न शव मिला, रेप की भी आशंका

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज (सिसेंडी) में सोमवार रात एक महिला और उसके 18 वर्षीय नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने महिला का गला घोंटने के बाद शव को रजाई में लपेट दिया, जबकि बेटे को पानी भरे हौद में डुबोकर मार डाला।

Tue, 10 March 2026 08:08 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में डबल मर्डर: मां-बेटे की हत्या, महिला का अर्धनग्न शव मिला, रेप की भी आशंका

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। सिसेंडी कस्बा चौकी से कुछ दूरी पर सोमवार रात महिला (48) और उसके 18 साल के नेत्रहीन बेटे की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के अर्धनग्न शव को रजाई में लपेट दिया, जबकि बेटे को कमरे में रखे पानी भरे हौद में डुबो दिया। वारदात के बाद बदमाश घर के मुख्य गेट पर बाहर से कुंडा लगाकर भाग निकले। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें पुलिस ने गठित की हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ जारी थी। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसंथ कुमार के मुताबिक महिला के बहनोई निवासी औरंगाबाद खालसा ने पूछताछ में बताया कि उनके साढ़ू की कोरोनाकाल में मौत हो गई थी। इसके बाद मां-बेटे अकेले रहते थे।

महिला घर खर्च के लिए पान-मसाले की दुकान चलाती थी। रोजाना की तरह शाम करीब 7:30 बजे फोन किया तो भांजे ने उठाया। उसने बताया कि मां दुकान पर गई हैं। करीब 15-20 मिनट बाद दोबारा किया तो मोबाइल बंद मिला। पड़ोस के रिश्तेदार को भेजा तो महिला का अर्धनग्न शव रजाई और भांजे का शव पानी भरे हौद में डूबा था।

15 मिनट पहले हो रही थी मामा से बात

महिला के बहनोई के मुताबिक वह करीब 7:30 बजे भांजे से फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच बदमाश वारदात को अंजाम देकर अंदर घुसे। इसके बाद मां-बेटे की हत्या कर फरार हो गए। उन्होंने 15-20 मिनट बाद फोन किया तो वह स्विच आफ था। बदमाशों ने बारदात के बाद महिला का शव चारपाई के पास छोड़ा जबकि उसके बेटे को खींचकर हौद के पास ले गए। हौद में औंधे मुंह उसे डाल दिया।

आशंका है कि बेटे की मौत की पुष्टि के लिए बदमाशों ने सिर औैर मुंह हौद में डुबोया था। पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की तफ्तीश कर रही है। महिला के घर से 10 मीटर दूर पंचायत सचिवालय है। वहां बड़ी संख्या में लोग थे। होली के फाग का आयोजन चल रहा था। गायक ढोलक, मंजीरा बजाते हुए फाग गायन कर रहे थे। किसी को मां बेटे की आवाज नहीं सुनाई दी। घर के पास सार्वजनिक शौचालय में भी लोग थे।

व्यापारी नेता से भूमि विवाद सामने आया

लखनऊ। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि क्षेत्र के एक व्यापारी नेता से महिला का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन करीब तीन बिसवा है, उसकी कीमत 50 लाख के करीब है।

इस जमीन को लेकर दोनों में कई सालों से विवाद चल रहा था। रात करीब दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना पाकर सिसेंडी चौकी प्रभारी, इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश त्रिपाठी और एसीपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

हौदे में मिला मोबाइल फोन

पुलिस ने महिला का की-पैड वाला मोबाइल पानी भरे हौद में मिला है। मोबाइल स्विच आफ था। वारदात के बाद बदमाशों ने उसे हौद में फेंक दिया था। पुलिस मोबाइल फोन की काल डिटेल्स की भी तफ्तीश कर रही है। काल डिटेल्स के आधार पर कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक महिला और उसके दिवंगत पति दोनों का दूसरा निकाह था। महिला का पहला निकाह खदरा में हुआ था। पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरा निकाह किया था। उसकी भी कोविड काल में मौत हो गई थी। उसके बाद से वह बेटे के साथ अकेले रहती थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।