माथे पर तिलक लगाकर हिन्दू बन आजम ने युवती से शादी की, खुल गया राज फिर..
पश्चिम बंगाल के आजम हिन्दू बनकर यूपी के गोंडा की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। उससे शादी कर ली। राज खुला कि पति मुस्लिम है तो युवती विरोध जताने लगी। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।

पश्चिम बंगाल के आजम हसन शेख ने खुद को विनीत सिंह बताकर यूपी के गोंडा की हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ हिंदू रीति-रिवाज से खैरा मंदिर में विवाह किया। पीड़िता को जब पता चला कि उसका पति मुस्लिम है तो उसने विरोध जताया। इस पर वह झगड़ने लगा और युवती को अपने घर पश्चिम बंगाल ले गया। वहां जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गय है।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने एसपी को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता ने बताया आजम हसन शेख उर्फ विनीत सिंह उर्फ बिल्टु पुत्र अकबर अली शेख से उसकी मुलाकात 2017 में एक शॉपिंग मॉल की ओपनिंग के दौरान हुई थी। उस समय उसने अपना नाम विनीत सिंह बताया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक ने अपनी बातों में फंसाकर दिसम्बर 2017 में हिन्दू रीति-रिवाज से खैरा मंदिर गोंडा में उससे विवाह कर लिया। विवाह के बाद पीड़िता पति के साथ रहने लगी। जब असलियत पता चली तो उसने विरोध जताया। इस पर आरोपी उसे कोलकाता में अपने घर बरूईपुर साउथ थाना वरूईपुर पश्चिम बंगाल ले गया। वहां आरोपी के पिता अकबर अली, मां रशिदा, ननद मनुजा से मिली। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। इस दौरान वह गर्भवती थी। ये लोग रोज मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगे। जबरन पीटकर मौलवियों के पास ले गए और पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करवाया।
मौलवी ने करवाया गर्भपात
पीड़िता का आरोप है कि उसके गर्भवती होने की पर मौलवी ने कहा कि गर्भपात करवा दो। इस पर घरवालों ने उसका गर्भपात करा दिया। किसी तरह अकेले भाग कर वह गोण्डा में घर पहुंची। जहां इलाज करवाया तब से प्रार्थिनी मायके में रह रही है। आरोप है कि 27 जुलाई को आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फोन पर ही प्रार्थिनी के प्राइवेट फोटो को वायरल कर देने की धमकी दी जाने लगी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।




साइन इन