action taken on charges of sexual harassment of woman officer 7 officers including deputy commissioner suspended in UP यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के आरोप में बड़ा ऐक्शन हुआ है। राज्य कर विभाग मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर कमलेश कुमार पांडेय समेत सात अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Wed, 6 Aug 2025 05:42 AMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के आरोप में राज्य कर विभाग मथुरा में तैनात उपायुक्त कमलेश कुमार पांडेय समेत सात अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में शासन ने डिप्टी कमिश्नर समेत सात अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। शेष छह सदस्य आंतरिक परिवाद समिति (विशाखा) के सदस्य हैं, जिन पर आरोपी को बचाने के आरोप हैं। मंगलवार देर शाम सभी का निलंबन आदेश संयुक्त सचिव रघुबीर प्रसाद ने जारी किया।

कमलेश कुमार राज्य कर विभाग मथुरा खंड एक में तैनात हैं। उनकी अधीनस्थ महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। ये भी आरोप लगाए कि कई अवसरों पर उन्होंने अनैतिक व्यवहार किया। शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के अंतर्गत निलंबित करके संयुक्त आयुक्त बांदा कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: अचानक भरभराकर गिरा सरकारी स्कूल, पूरी घटना CCTV में कैद, फैली दहशत

महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का जिम्मा आतंरिक परिवाद समिति (विशाखा) को दिया गया था। छह सदस्यीय समिति पर आरोप हैं कि जांच के नाम पर आरोपी अधिकारी को बचाने का प्रयास किया और अपनी जिम्मेदारी का पालन नहीं किया। इस पर आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य कोमल छाबड़ा ( सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई-2, मथुरा), प्रतिभा (उपायुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा), पूजा गौतम (सहायक आयुक्त, राज्य कर खंड-2 मथुरा), संजीव कुमार (उपायुक्त, राज्यकर खंड-5 मथुरा), सुनीता देवी (राज्य कर अधिकारी, खंड-3, मथुरा) और वीरेन्द्र कुमार ( उपायुक्त खंड-3 मथुरा) को निलंबित कर दिया गया। कमलेश कुमार पांडेय और समिति के सदस्यों के विरुद्ध आरोपों की जांच के लिए राज्य कर विभाग में विशेष सचिव कृतिका ज्योत्सना को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।