भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने का निर्णय
किस्को थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की गई। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। सभी समुदायों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।

किस्को, प्रतिनिधि। लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुसार किस्को थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर ने की।बैठक में बीडीओ अरुण उरांव,किस्को सर्किल पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन तथा थाना प्रभारी मानस कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके एसडीपीओ वेदांत शंकर ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।
साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर विशेष नजर रखे जाने की बात कही।बैठक में उपस्थित सभी समुदायों के गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।बैठक में नारी अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी कुद्दूस अंसारी, सेक्रेटरी मोहिबुल्लाह अंरी, विनेश प्रसाद गुप्ता, सुरेश लोहरा अंजू देवी, मुनिया उरांव, राजकुमार, सुनील शाहदेव, मेराज अंसारी, राजेंद्र यादव, सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन