आज से होगी ज्येष्ठ अधिक मास की शुरुआत
Ayodhya News - अयोध्या। ज्येष्ठ अधिक मास रविवार से शुरू हो जाएगा जो कि 15 जून तक चलेगा आज से होगी ज्येष्ठ अधिक मास की शुरुआत

अयोध्या। ज्येष्ठ अधिक मास रविवार से शुरू हो जाएगा जो कि 15 जून तक चलेगा । खगोलीय दृष्टि से सूर्य वर्ष 365 दिन 6 घंटे का होता है जबकि चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है। इस 11 दिनों के अंतर को ठीक करने के लिए वैज्ञानिक रूप से अधिक मास की व्यवस्था की गई है। हिंदू धर्म में अधिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। यह आत्मशुद्धि, भक्ति, दान और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर होता है। वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अधिक मास का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
इस पूरे मास में पूजा-पाठ, जप, तप, व्रत और दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इसके कारण इस अवधि में श्रीहरि की आराधना करने से अनेक जन्मों के पापों का क्षय होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन