Demand for Change in School Timings Due to Rising Heat in Ayodhya कांग्रेस ने स्कूल के समय बदलने की मांग की , Ayodhya Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस ने स्कूल के समय बदलने की मांग की

Ayodhya News - अयोध्या के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने जिला अधिकारी को ई-मेल भेजकर सुबह 7 बजे से 12 बजे तक विद्यालय संचालित करने का अनुरोध किया है। वर्तमान समय में बच्चों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Sat, 18 April 2026 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share
कांग्रेस ने स्कूल के समय बदलने की मांग की

अयोध्या। कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के कारण स्कूली बच्चों के विद्यालय के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का ई-मेल भेजकर गर्मी में बच्चों की समस्या से अवगत कराया है और बच्चों के स्वास्थ्स के मद्देनजर विद्यालयों का संचालन सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। अभी तक स्कूलों का समय दो बजे होने बच्चों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है और उनके स्वास्थ्य की चिंता है। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते वर्तमान परिस्थितियों में संवेदनशीलता दिखाकर निर्णय लेना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या में चढ़ा पारा ,स्कूलों में समय परिवर्तन की कांग्रेस ने उठाई मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इस जिले में DM का आदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में बदले स्कूल टाइम का विरोध, पुराना समय बहाल करने की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।