ayodhya Milkypur by election Akhilesh Yadav explained the meaning of five star hotel Some things remain crooked कुछ चीजें टेढ़ी की टेढ़ी रहती हैं, मिल्कीपुर... अखिलेश यादव ने समझाया फाइव स्टार होटल का मतलब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कुछ चीजें टेढ़ी की टेढ़ी रहती हैं, मिल्कीपुर... अखिलेश यादव ने समझाया फाइव स्टार होटल का मतलब

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव का प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले यहां पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमले किए। भाजपा पर अयोध्या की जमीनों को लूटने का आरोप लगाया। भाजपा वालों को भूमाफिया कहते हुए यहां हुई रजिस्ट्री को सार्वजनिक करने की मांग की।

Mon, 3 Feb 2025 08:01 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
कुछ चीजें टेढ़ी की टेढ़ी रहती हैं, मिल्कीपुर... अखिलेश यादव ने समझाया फाइव स्टार होटल का मतलब

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव का प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले यहां पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमले किए। भाजपा पर अयोध्या की जमीनों को लूटने का आरोप लगाया। भाजपा वालों को भूमाफिया कहते हुए यहां हुई रजिस्ट्री को सार्वजनिक करने की मांग की। एक दिन पहले सीएम योगी ने पूंछ टेढ़ी वाली जो बात बोली थी उसका जवाब भी अखिलेश ने दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ चीजें टेढ़ी की टेढ़ी रहती हैं। मिल्कीपुर की जनता इस बार इतने वोट देगी कि वह सीधे हो जाएंगे। सपा प्रत्याशी अजित प्रसाद के प्रचार के लिए पहुंचे अखिलेश ने एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ चीजें टेढ़ी की टेढ़ी रहती हैं। इस बार मिल्कीपुर की जनता इतने वोट देगी की वह सीधे हो जाएंगे। अखिलेश यादव ने 2027 में सरकार बनने पर अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने का वादा भी किया।

अखिलेश यादव ने अयोध्या में जमीनों को लूटने का आरोप भाजपा पर लगाया। अखिलेश ने कहा कि यहां पर फाइव स्टार होटल खोलने की बात कहते हुए जमीन ली गई थीं। लेकिन एक भी फाइव स्टार होटल नहीं बना। अखिलेश ने कहा कि फाइव स्टार होटल क्या होता है, यह भी इन्हें नहीं पता है। सुविधाओं के हिसाब से होटलों को स्टार मिलते हैं। अगर होटल में बार नहीं है तो होटल फाइव स्टार नहीं हो सकता है। अखिलेश ने सवाल किया कि इतने साल हो गए कोई एक फाइव स्टार बना हो तो बताओ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ आ रहे PM मोदी का प्रोटोकॉल बदला, अब केवल स्नान और पूजन, 1 घंटा ही रहेंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि जमीनें ले ली गईं लेकिन कोई फाइव स्टार होटल नहीं खुला। खाली जमीन को लेकर नारा देते हैं। अयोध्या की रजिस्ट्री सार्वजनिक कर दें, सच्चाई सामने आ जाएगी। सबसे बड़ा भूमाफिया कोई है तो वह भाजपा वाले हैं। एक-एक रजिस्ट्री निकालो सबकुछ सामने आ जाएगा। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या लोकसभा की सीट गंवाने के बाद भाजपा की रातों की नींद उड़ गयी है। साम्प्रदायिकता की राजनीति खत्म करने का काम अयोध्यावासियों ने किया है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। अयोध्या का सम्मान यहां की जनता ने बढ़ाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मृत्यु सबसे बड़ा सत्य, जो सत्य छिपाए योगी नहीं हो सकता; अखिलेश यादव का बड़ा हमला

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर जमीनें छीनीं और लोगों को मुआवजा नहीं दिया। यह पूरा देश जानता है। मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गयी जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जायेगा कि सबसे बड़ा भू माफिया कौन है। सबसे बड़े भू माफिया भाजपा के ही लोग हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिये जमीन ली गयी लेकिन गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया।

अखिलेश ने कहा कि यह तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ किसी के नहीं हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वह सिर्फ परस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनातन परंपरा तोड़ी, संतों को दिया शाही स्नान का आदेश, अखिलेश का योगी पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है। इसके लिये अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। इन अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं। इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में बेईमानी पर उतारू है। कोटेदारों व प्रशासन पर सरकार दबाव बना रही है। इसके बावजूद भी जनता सपा को जिताने के लिये तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमें कुत्ता बना दिया... अब योगी पर बरसते हुए अखिलेश के सामने रोए अवधेश प्रसाद

भाजपा लोकतंत्र व संविधान दोनों का तिरस्कार कर रही है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमे लगवाकर परेशान कर रही है। यह भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। भ्रष्टाचार व लूट चरम पर है। अपराधिक घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा राज में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।