Akhilesh s big attack on cm yogi from ayodhya Milkipur Death Chief Minister is hiding the truth he cannot be a Yogi मृत्यु सबसे बड़ा सत्य, जो सत्य छिपाए योगी नहीं हो सकता; मिल्कीपुर से अखिलेश का बड़ा हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मृत्यु सबसे बड़ा सत्य, जो सत्य छिपाए योगी नहीं हो सकता; मिल्कीपुर से अखिलेश का बड़ा हमला

अखिलेश ने सीएम योगी पर शवों की संख्या को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहा कि मृत्य सबसे बड़ा सत्य होता है। जो सत्य के रास्ते पर चले वही योगी होता है। कहा कि लोग वस्त्र से नहीं विचार से योगी होते हैं। जो सत्य के रास्ते पर चले वही योगी है और जो सत्य को छिपाए कभी योगी नहीं हो सकता है।

Mon, 3 Feb 2025 05:58 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मृत्यु सबसे बड़ा सत्य, जो सत्य छिपाए योगी नहीं हो सकता; मिल्कीपुर से अखिलेश का बड़ा हमला

महाकुंभ में हुई भगदड़ में मौतों की संख्या को लेकर योगी सरकार और विपक्ष के बीच वार-तकरार लगातार चल रही है। इस बीच सोमवार को अयोध्या के मिल्कीपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश ने सीएम योगी पर शवों की संख्या को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहा कि मृत्य सबसे बड़ा सत्य होता है। जो सत्य के रास्ते पर चले वही योगी होता है। कहा कि लोग वस्त्र से नहीं विचार से योगी होते हैं। जो सत्य के रास्ते पर चले वही योगी है और जो सत्य को छिपाए कभी योगी नहीं हो सकता है। कहा कि मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है, यह लोग मृत्यु पर भी झूठ बोल रहे हैं। अखिलेश बोले, हम उन्हें कहना चाहते हैं कम से कम जिन लोगों की जान गई है, उनके आंकड़े सही दे दो। अगर आप सत्य के रास्ते पर चलते हैं तो आंकड़े दे दो।

अखिलेश यादव अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। मिल्कीपुर सीट पर पांच फरवरी हो वोटिंग होनी है। अखिलेश ने कहा कि वस्त्र पहन लेने से कोई योगी नहीं होता, बल्कि सत्य के रास्ते पर चलने पर योगी कहलाता है। कुंभ के मेले में जो घटना घटी है उसको छिपाया जा रहा है। मृतकों और घायलों के आंकड़े नहीं बताये जा रहे हैं। सरकार कह रही थी कि प्रयाग के महाकुंभ मेले में बड़े अच्छे इंतजाम हैं, तो इस तरह की घटना कैसे हो गयी।

महाकुंभ में जो घटनाएं हुईं हैं, उसकी हम लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं। जब से स्नान शुरू हुआ था, कभी इतने करोड़ तो कभी उतने करोड़ लोगों के आने की गिनती बताई जा रही है। कुंभ खत्म होगा तो कुछ और आंकड़े आएंगे। अखिलेश ने कहा कि वो करोड़ों लोगों का हिसाब किताब दे रहे हैं। लेकिन जिनकी जान गई उनकी गिनती नहीं दे पा रहे हैं। उनके आंकड़े नहीं दे पा रहे हैं। यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनातन परंपरा तोड़ी, संतों को दिया शाही स्नान का आदेश, अखिलेश का योगी पर आरोप

अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से घटना शुरू हुई है। अगर सरकार ने सही समय पर फैसला लियाा होता तो इतनी जान नहीं जाती। इन लोगों को गिनती बताने में 17 घंटे लग गए। इसके बाद भी बताया केवल 30 लोग मरे हैं। अखिलेश ने कहा कि यह गिनती सही नहीं है। अभी भी लोग अपनों को खोज रहे हैं। उस रात करोड़ों करोड़ लोग बिना स्नान चले गए। सरकार इंतजाम नहीं कर पाई। ऐसा पहली बार हो रहा है कि करोड़ों लोगों को बुलाया गया और स्नान का मौका नहीं मिला।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।