Akhilesh Yadav s accusation on CM Yogi Broke Sanatan tradition ordered shahi snan to saints सनातन परंपरा तोड़ी, संतों को दिया शाही स्नान का आदेश, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सनातन परंपरा तोड़ी, संतों को दिया शाही स्नान का आदेश, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में संतों और नागा साधुओं के शाही स्नान को लेकर सीएम योगी पर सनातन परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे साधु संत समाज मुहूर्त के हिसाब से शाही स्नान करते हैं। मुख्यमंत्री ने संतों को शाही स्नान करने का आदेश दिया।

Mon, 3 Feb 2025 04:47 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
सनातन परंपरा तोड़ी, संतों को दिया शाही स्नान का आदेश, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में संतों और नागा साधुओं के शाही स्नान को लेकर सीएम योगी पर सनातन परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे साधु संत समाज मुहूर्त के हिसाब से शाही स्नान करते हैं। नक्षत्रों के हिसाब से संयोग बनता है, तभी शाही स्नान होता है। शाही स्नान का मुहूर्त भी होता है। हिंदू समाज में तारीख और मुर्हूत दोनों निकाले जाते हैं। पहली बार इस सरकार ने सनातन परंपरा को तोड़ने का काम किया है। सरकार ने हादसे को साधु-संतों से छिपाने का काम किया। अखाड़ों को आदेश दिया कि शाही स्नान के लिए जाइए।

अखिलेश यादव सोमवार को अयोध्या में मिल्कीपुर सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रचार किया जा रहा है कि महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है। जो लोग ज्योतिष और नक्षत्रों को जानते होंगे। उन्हें पता होगा कि हर कुंभ 144 साल बाद ही होता है। कहा कि ये लोग महाकुंभ को पता नहीं किस ऊंचाई पर लेकर जाना चाहते थे, लेकिन उसका इंतजाम नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मृत्यु सबसे बड़ा सत्य, जो सत्य छिपाए योगी नहीं हो सकता; अखिलेश यादव का बड़ा हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि इन लोगों ने न जाने हिंदू भाइयों को मरवा दिया। वहां पर हिंदू भाइयों की लाशें बिछवा दीं। जब समाजवादी पार्टी ने कुंभ कराया था तो 1300 करोड़ में पूरा कुंभ करा दिया था। उस समय जो हादसा हुआ वह रेलवे के कारण हुआ था। जांच रिपोर्ट आई तो प्लेटफार्म बदलने के कारण भगदड़ में हादसा बताया गया था। यह लोग जनता को गुमराह करने के लिए आए और कहा कि सौ करोड़ का इंतजाम किया है और दस हजार करोड़ खर्च किया है। दिल्ली और लखनऊ दोनों सरकारों ने पैसा खर्च किया। 1300 करोड़ वाले कुंभ में सभी लोग संगम पर स्नान करके गए थे। इन लोगों ने तो लाखों लोगों को स्नान नहीं करने दिया। बिना स्नान ही लौटा दिया गया।

अखिलेश ने कहा कि यह लोग बार बार कन्नौज की बात करते हैं। कुंभ की शुरूआत किसी ने की थी तो वह महादानी हर्षवर्धन ने की थी। वह कन्नौज का राजा था। बीजेपी वाले ऐसा प्रचार कर रहे हैं कि कुंभ भी यही लोग करवा रहे हैं। पहले कुंभ होता ही नहीं था। कहा कि जो लोग बनारस गए वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन नहीं कर पाए। जो लोग अयोध्या गए वह श्रीराम लला का दर्शन नहीं कर पाए। इन लोगों ने रास्ते जाम कर दिए। लोग कई-कई घंटे रास्ते में खड़े रहे। गूगल ने बताया कि प्रयागराज से पांच घंटे में अयोध्या पहुंच जाएंगे। लेकिन लोग जब चले तो पूरी रात और आधा दिन के बाद अगले दिन शाम को अयोध्या पहुंचे। इनकी सड़के ऐसी हैं कि सभी जाम रहीं। कोई कहीं नहीं जा सका। इसके बाद भी दर्शन नहीं कर सके।

अखिलेश ने कहा कि हमारा एक-एक नौजवान जानता है कि महाकुंभ में क्या चल रहा है। सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। कोई अपनी बहन को खोज रहा है। कोई अपनी मां को खोज रहा है। एक बेटा अपने पिताजी की तस्वीर मोबाइल पर लेकर घूम रहा है। जो सरकार सौ करोड़ लोगों का इंतजाम करने का दावा कर रही थी, कुछ करोड़ लोगों को स्नान नहीं करा पाई। जो लोग कुंभ में खो गए हैं, उनकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।