ayodhya ex mla milkypur gorakhnath sdm viral audio threat bhadra utar denge up politics administration row भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं; अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं; अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी

अयोध्या के मिल्कीपुर में पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ और एसडीएम के बीच फोन पर हुई तकरार का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में पूर्व विधायक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण और समर्थकों पर दर्ज मुकदमों को लेकर एसडीएम को 'भद्रा उतार देने' की धमकी दे रहे हैं।

Mon, 2 March 2026 02:02 PMYogesh Yadav अयोध्या, संवाददाता
share
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं; अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सुधीर कुमार के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पूर्व विधायक का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जहां वे एसडीएम को सीधे तौर पर 'भद्रा उतार देने' और 'कुंडली दिखा देने' जैसी गंभीर धमकियां देते सुनाई दे रहे हैं। यहां तक कहा कि सरकारी विधायक भी बचा नहीं पाएंगे। करीब 3 मिनट 58 सेकंड के इस वायरल ऑडियो ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। हिन्दुस्तान इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि एसडीएम ने ऑडियो को सही बताया है।

आंगनबाड़ी केंद्र और मुकदमों को लेकर भड़के पूर्व विधायक

कथित ऑडियो में पूर्व विधायक मिल्कीपुर के एसडीएम सुधीर कुमार पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए बेहद तल्ख लहजे में बात कर रहे हैं। बातचीत का मुख्य मुद्दा सुमेरपुर का आंगनबाड़ी केंद्र और पूर्व विधायक के एक समर्थक पर दर्ज हुआ मुकदमा प्रतीत हो रहा है। पूर्व विधायक ऑडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं, "एसडीएम साहब, आप हमें बहुत हल्के में लेकर बैठे हैं। आप हमारी कुंडली ठीक से जानते नहीं हैं। अगर बाबा गोरखनाथ चाहेंगे तो आपको कोई बचा नहीं पाएगा। हम आपको बहुत साफ शब्दों में बता रहे हैं, वहीं आकर भद्रा उतार देंगे।"

'अंडरस्टीमेट किया तो खैर नहीं'

पूर्व विधायक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को चेतावनी दी कि उनकी सज्जनता का गलत फायदा न उठाया जाए। ऑडियो में वे गाली-गलौज करते हुए कहते हैं, "जब हम आपके पास तीन बार गए और आपने आश्वासन दिया, फिर भी काम नहीं हुआ। हमारा कार्यकर्ता रोएगा तो क्या हम दिल्ली-मुंबई में बैठे रहेंगे? हम बोल नहीं रहे तो हमारी सीधाई का फायदा उठा रहे हैं। जिस एसडीएम को चाहा, वही पोस्ट हुआ है।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि विधायक के कहने पर उनके लोगों पर तीन-तीन मुकदमे लिख दिए गए और प्रशासन एक लेखपाल तक को उनके कहने पर नहीं बदल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या का श्रीराम मंदिर सुबह से शाम तक, काशी विश्वनाथ पौने तीन घंटे बंद रहेगा

एसडीएम ने की पुष्टि, 'धमकी नहीं दे रहे, लौटेंगे तो देख लेंगे'

ऑडियो के अंत में पूर्व विधायक यह कहते हुए फोन काट देते हैं कि "अपनी एसडीएमगिरी करो, जब हम लौटेंगे तो देख लेंगे।" इस पूरे प्रकरण पर एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह ऑडियो पूरी तरह सत्य है और पूर्व विधायक ने उनके साथ इसी लहजे में बात की है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' अखबार इस वायरल ऑडियो की तकनीकी पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में होली से पहले भीषण खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से काटकर चार की हत्या, दो गंभीर
ये भी पढ़ें:भद्रा और चंद्रग्रहण के बीच आज जलेगी होलिका, लखनऊ कल की जगह परसो खेलेगा होली

राजनीतिक सरगर्मी तेज

इस घटना के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में भारी रोष है। एक लोक सेवक को इस तरह से धमकी दिए जाने को लेकर कड़े विरोध की स्थिति बन रही है। वहीं, पूर्व विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पार्टी स्तर पर भी इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है, क्योंकि पूर्व विधायक ने बातचीत में 'विद्रोह' और 'पार्टी अनुशासन' का भी जिक्र किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।