bahraich four people murdered in family dispute rupaidiha ramnagar massacre news up crime यूपी में होली से पहले भीषण खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से काटकर चार की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में होली से पहले भीषण खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से काटकर चार की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

यूपी में बहराइच के रुपईडीहा में पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है।

Mon, 2 March 2026 12:41 PMYogesh Yadav बहराइच, संवाददाता
share
यूपी में होली से पहले भीषण खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से काटकर चार की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में होली से ठीक पहले भीषण खूनी संघर्ष हुआ है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (मजरे रामनगर) गांव में रविवार-सोमवार की देर रात ऐसा तांडव हुआ जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। भाइयों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ वार में तीन महिलाओं और एक पुरुष की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य कांड में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि घर में अब केवल एक मासूम बच्चा बचा है, जिसे पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लिया है।

आधी रात को मची चीख-पुकार

घटना रात करीब 12:30 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार, घर के भीतर से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आंगन खून से लाल हो चुका था। मृतकों की पहचान शिताला (82), संजू देवी (60), पार्वती (20) और बडलूराम (62) के रूप में हुई है। इस संघर्ष में मृतक एक पक्ष से पति-पत्नी और दूसरे पक्ष से मां-बेटी हैं। कुल्हाड़ी के वार से घायल गुरुदेव (40) और निरंकार (30) को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से निरंकार की नाजुक हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोटे बेटे पर सवार था खून, कुल्हाड़ी से मां-बाप, बहन-दादी की हत्या; भाई मरणासन्न

मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात

वारदात की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाबागंज और 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राम नयन सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गहरे पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी के जवानों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फूट-फूटकर रोए शंकराचार्य परर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी, क्या बोले?

फॉरेंसिक टीम ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

फॉरेंसिक टीम ने घर के भीतर और बाहर से साक्ष्य जुटाए हैं। घर के बाहर से वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है, जिससे इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और चारों तरफ खून के धब्बे चीख-चीखकर रात की भयावहता बयां कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन यह विवाद इतनी बड़ी हत्या में बदल जाएगा, इसकी किसी को कल्पना नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मिला नोटों का जखीरा, बैग में थीं पांच-पांच सौ की 350 गड्डियां

शोक में डूबा पूरा इलाका

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे बहराइच जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। बसंतपुर उदल गांव के लोग स्तब्ध हैं कि कैसे एक छोटे से विवाद ने हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। पुलिस अब घायल गुरुदेव और निरंकार के बयानों का इंतजार कर रही है ताकि हत्या की असली वजह और मुख्य हमलावर की पहचान स्पष्ट हो सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।