lucknow holi 2026 muhurat bhadra chandra grahan impact security alert drones deployed भद्रा और चंद्रग्रहण के बीच आज जलेगी होलिका, लखनऊ कल की जगह परसो खेलेगा होली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भद्रा और चंद्रग्रहण के बीच आज जलेगी होलिका, लखनऊ कल की जगह परसो खेलेगा होली

लखनऊ में इस बार भद्रा और चंद्र ग्रहण के कारण 2 मार्च की देर रात होलिका दहन होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 3 मार्च को होली नहीं खेली जाएगी, बल्कि 4 मार्च को रंगोत्सव मनेगा।

Mon, 2 March 2026 12:32 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
भद्रा और चंद्रग्रहण के बीच आज जलेगी होलिका, लखनऊ कल की जगह परसो खेलेगा होली

Lucknow News: नवाबों के शहर लखनऊ में इस बार होली के उल्लास पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का मिला-जुला साया मंडरा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं और पंचांग के फेर के कारण इस वर्ष होलिका दहन और रंगों की होली की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे विद्वानों ने स्पष्ट कर दिया है। भद्रा और ग्रहण के कारण इस बार 3 मार्च को होली नहीं खेली जाएगी, बल्कि 4 मार्च को रंगोत्सव मनाना ही शास्त्र सम्मत और शुभ माना जा रहा है।

भद्रा और ग्रहण के चलते दहन के मुहूर्त में बदलाव

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल और पंडित राकेश पांडेय के अनुसार, होलिका दहन के लिए भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि सबसे उत्तम होती है। इस वर्ष 2 मार्च की शाम 05:18 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है, लेकिन साथ ही भद्रा भी लग रही है जो अगले दिन भोर 04:56 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्रा मुख में दहन वर्जित है, इसलिए 2 मार्च की देर रात 12:50 से 02:02 बजे के बीच (भद्रा पुच्छ काल) या भोर में 04:56 बजे के बाद होलिका दहन करना श्रेष्ठ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में होली से पहले भीषण खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से काटकर चार की हत्या, दो गंभीर

3 मार्च को क्यों नहीं मनेगी होली?

आचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि 3 मार्च को भद्रा और चंद्र ग्रहण की स्थिति के कारण रंगों का उत्सव मनाना शुभ नहीं है। काशी के ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 3 मार्च की शाम 04:33 बजे समाप्त हो जाएगी। ग्रहण के सूतक और भद्रा के प्रभाव को देखते हुए लखनऊ के अधिकांश मोहल्लों में 4 मार्च (बुधवार) को ही रंग खेलने का निर्णय लिया गया है।

ड्रोन और 4000 जवानों के पहरे में राजधानी

सुरक्षा के मोर्चे पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि राजधानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 3729 स्थलों पर होलिका दहन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निम्नलिखित कड़े इंतजाम किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP को महापाप लगेगा, बेटी के लिए छुट्टी मांग रहे BLO की मौत पर बरसे अखिलेश यादव
ये भी पढ़ें:आधी रात मची चीख-पुकार, आंगन में बिछीं लाशें, 4 की हत्या के बाद भारी फोर्स तैनात

ड्रोन निगरानी: शोभायात्रा मार्ग और संवेदनशील दहन स्थलों की निगरानी के लिए 6 अत्याधुनिक ड्रोन लगाए गए हैं।

भारी बल की तैनाती: सुरक्षा में 4000 पुलिस कर्मी, 50 राजपत्रित अधिकारी और 14 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। साथ ही आरएएफ (RAF) के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।

विशेष दस्ते: पिंक पेट्रोल और एंटी रोमियो स्क्वायड सादे कपड़ों में गली-मोहल्लों में अराजक तत्वों पर नजर रखेंगे।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने या सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। शांति समितियों (पीस कमेटी) के साथ बैठकें कर शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।