Uttarakhand Junior High School Teachers Union Protests Against Teacher Shortage एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ

उत्तराखंड में जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ 'उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ' ने मोर्चा खोला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों का समायोजन नहीं हुआ, तो वे धरना देंगे। कई स्कूलों में केवल एक शिक्षक पर कई छात्रों की संख्या है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

Thu, 16 April 2026 04:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ

जिले के जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और अधिकारियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ 'उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ' ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षकों का उचित समायोजन नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। संघ के जिला अध्यक्ष सूरज मंद्रवाल ने बताया कि कुल्हाल् विकासनगर में 100 बच्चों पर और लक्ष्मीपुर सहसपुर में 70 बच्चों पर मात्र एक-एक शिक्षक नियुक्त है। यही हाल गौहरीमाफी और खदरी डोईवाला के स्कूलों का भी है। एकल शिक्षक होने के कारण पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विभागीय अधिकारी समायोजन के नाम पर संगठन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अक्सर बैठकों के बहाने कार्यालय से नदारद रहते हैं, जिससे शिक्षकों के कार्य लंबित पड़े हैं। संघ अब इस मामले में जिलाधिकारी से मिलकर हस्तक्षेप की मांग करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।