जनगणना कार्य से बिगड़ा पढ़ाई का शेड्यूल, अभिभावक चिंतित
जनगणना कार्य के चलते स्कूल पढ़ाई के लिए नहीं पहुंच पा रहे शिक्षकजनगणना कार्य के चलते स्कूल पढ़ाई के लिए नहीं पहुंच पा रहे शिक्षकजनगणना कार्य के चलते स

रुड़की। क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में इन दिनों जनगणना कार्य के चलते शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्यक्रम में लगाए जाने से स्कूलों में नियमित पढ़ाई बाधित हो गई है। इसका असर सीधे तौर पर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इससे अभिभावकों में चिंता और नाराजगी बढ़ने लगी है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यह समय बच्चों की पढ़ाई की मजबूत नींव रखने का होता है, लेकिन इसी दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। कई विद्यालयों में एक या दो शिक्षक ही मौजूद हैं, जिन पर सभी कक्षाओं का भार आ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन