auraiya iphone 17 pro falls in drain during selfie barati searches in mud video viral बाराती का नाले में गिरा चमचमाता iPhone-17 Pro, शादी छोड़ लगा दी छलांग; वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाराती का नाले में गिरा चमचमाता iPhone-17 Pro, शादी छोड़ लगा दी छलांग; वीडियो वायरल

यूपी के औरैया में बारात के दौरान सेल्फी लेते समय एक युवक का नया iPhone 17 Pro नाले में गिर गया। फोन के गिरते  ही युवक बारात छोड़कर नाले में कूद गया। उसे ऐसा  करते देख लोग हैरान भी रह गए। 

Sat, 28 March 2026 06:26 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
बाराती का नाले में गिरा चमचमाता iPhone-17 Pro, शादी छोड़ लगा दी छलांग; वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बाराती के लिए डांस के दौरान लापरवाही एक बुरे सपने में बदल गया है। भाई की शादी के लिए एक दिन पहले ही खरीदा आईफोन (iPhone 17 Pro) डांस के दौरान नाले में गिर गया। अचानक हुई घटना से युवक अवाक रह गया। उसने आव देखा न ताव, अपने नए नवेले आईफोन के लिए बारात छोड़ नाले पर कूद गया। युवक को इस तरह नाले में कूदते देख बाराती भी हैरान रह गए। एक तरफ बारात में आतिशबाजी होती रही और अन्य बाराती जश्न में डूबे रहे तो दूसरी तरफ युवक गंदे नाले में अपना फोन तलाश करता रहा। इसी दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि कानपुर का रहने वाला युवक औरैया में अपने फूफेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था। बारात अपने पूरे रौ पर थी और बाराती नाच-गाने में लगे हुए थे। डांस के दौरान मोबाइल से फोटोग्राफी और सेल्फी का दौर भी चल रहा था। इसी दौरान तकिया चौराहे के पास युवक के हाथ से उसका आईफोन छिटक कर बगल से गुजर रहे नाले में गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-पत्नी के झगड़े, मानहानि के मामलों में अब सीधे FIR नहीं, DGP का निर्देश

उसी दिन खरीदा था मोबाइल, बारात छोड़ नाले में कूदा

युवक ने बारात में आने से एक दिन पहले ही लिए आईफोन खरीदा था। ऐसे में मोबाइल के नाले में गिरते से उसे जोर का झटका लगा। फोन गिरते ही युवक बदहवास हो गया और बिना कुछ सोचे-समझे नाले में कूद गया। वह कभी हाथों से तो कभी पैर के सहारे नाले के कीचड़ और मलबे के बीच फोन को तलाशने लगा। युवक के नाले में कूदते ही कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाना शुरू कर दया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। कुछ देर पहले जश्न में डूबे युवक की लाचारी वीडियो में साफ देखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा में नाव पर इफ्तार करने वालों की जमानत पर सुनवाई से पहले मुश्किल, एक और केस
ये भी पढ़ें:मैंने ही गोली मारी…, पुलिस कस्टडी में बहन पर फायरिंग करने वाले का वीडियो वायरल

भीड़ जुटी, पर नहीं मिली सफलता

युवक को नाले में मोबाइल तलाशते देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। बारात में शामिल कुछ अन्य दोस्तों ने भी उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन नाले की गहराई और उसमें जमा सिल्ट (गाद) के कारण मोबाइल का कहीं पता नहीं चला। काफी मशक्कत और घंटों की तलाश के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तो युवक हताश होकर बाहर निकल आया।

इस घटना ने एक बार फिर सेल्फी के प्रति बढ़ते जुनून और उससे होने वाली दुर्घटनाओं की ओर ध्यान खींचा है। छोटी सी लापरवाही किस तरह से भारी पड़ जाती है, उसका भी उदाहरण देखने को मिला है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।