Aunt fell in love with her nephew both ran away from home चाची को हुआ भतीजे से प्यार, घर छोड़कर फरार हुए दोनों, थाने का चक्कर लगा रहा चाचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चाची को हुआ भतीजे से प्यार, घर छोड़कर फरार हुए दोनों, थाने का चक्कर लगा रहा चाचा

यूपी के अलीगढ़ में सास-दामाद के बाद हैरान कर देने वाली एक और लव स्टोरी सामने आई है। जहां दो बच्चों की मां को जेठ के बेटे से ही इश्क हो गया। इस प्यार को अंजाम देने के लिए चाची अपने भतीजे संग ही फरार हो गई। साथ ही अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई।

Sat, 21 June 2025 10:41 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
चाची को हुआ भतीजे से प्यार, घर छोड़कर फरार हुए दोनों, थाने का चक्कर लगा रहा चाचा

यूपी में सास-दामाद, समधी-समधन का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि ऐसे में अलीगढ़ से भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ गया है। जहां एक महिला का जेठ के बेटे से ही इश्क हो गया। इस प्यार को अंजाम देने के लिए महिला अपने भतीजे संग ही फरार हो गई। साथ ही अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई। उधर, पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

ये मामला हरदुआगंज थाना क्षेत्र के इटावली गांव का है। यहां के रहने वाले पीड़ित जयराम के अनुसार, उसकी पत्नी के अपने ही बड़े भाई के बेटे से प्रेम संबंध हो गए थे। 23 मई को जयराम का साला उसकी पत्नी को बहाने से बुलाकर धनीपुर क्षेत्र ले गया, जहां वह अपनी बहन के घर पर रुकी रही। 29 मई को महिला वहीं से भतीजे के साथ फरार हो गई। पत्नी के अचानक गायब होने के बाद जयराम हरदुआगंज थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि मामला महुआखेड़ा थाने का है। जब वह महुआखेड़ा थाना पहुंचा, तो वहां से दोबारा हरदुआगंज भेज दिया गया। इस तरह बीते कई दिनों से पीड़ित थानों के चक्कर काट रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले सिंदूर धोया फिर प्रेमी से करा दी बीवी की शादी, बच्चों का भी किया बंटवारा
ये भी पढ़ें:प्रेमी नहीं उठा रहा था खर्च, इसलिए बच्चों को मार डाला; कातिल मां का कबूलनामा

थक-हारकर जयराम ने बाल कल्याण समिति को भी पत्र लिखकर बच्चों की बरामदगी और मदद की मांग की, लेकिन वहां से भी कोई सहायता नहीं मिली। उसका कहना है कि उसकी पत्नी दो छोटे बच्चों को साथ लेकर गई है, जिससे उसकी चिंता और बढ़ गई है। उसे डर कि उसकी बीवी बच्चों को कुछ कर न दे। इस मामले में हरदुआगंज थाना प्रभारी धीरज कुमार ने कहा कि मामला महुआखेड़ा क्षेत्र का है। वहीं, महुआखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि उनके थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। अब सवाल उठता है कि जब जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है, तो पीड़ित इंसाफ के लिए आखिर कहां जाए?

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।