रेल यात्री ध्यान दें, गोंडा-बुढ़वल रूट पर होना है इंटरलॉकिंग का काम; ये 32 ट्रेनें रहेंगी रद्द
Trains Cancelled : गोंडा-बुढ़वल रेलवे रूट पर इंटरलॉकिंग होनी है। इसके चलते तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेलवे ने इन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है। बान्द्रा टर्मिनस से 05 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Railway News : उत्तर प्रदेश में गोंडा-बुढ़वल रेलवे रूट पर इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इस काम के दौरान तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न तारीखों में निरस्त रहेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। रेलवे की ओर से निरस्त की जाने वाली इन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की गई है। बान्द्रा टर्मिनस से 05 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 07 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 06 से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोमती नगर से 07 से 11 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
वहीं छपरा से 06 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनल से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर और लखनऊ जं. से 08 एवं 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ऐशबाग से 07 से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 08 से 11 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पूर्णिया कोर्ट से 10 एवं 11 जुलाई, 2026 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अमृतसर से 08 और 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
निरस्त होने वाली ट्रेनों में ग्वालियर से 08 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस का भी नाम है। इसके अलावा बलरामपुर से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पुणे से 11 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। थावे से 21 जून, 2026 को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू निरस्त रहेगी। नकहा जंगल से 21 जून, 2026 को चलने वाली 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू निरस्त रहेगी। गोंडा से 21 जून से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 75109 गोंडा-बहराइच डेमू निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 22 जून से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर निरस्त रहेगी।
वहीं गोंडा से 22 जून से 11 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। भटनी और अयोध्या धाम जं. से 29 जून से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। अयोध्या कैंट से 29 जून से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 64220 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू निरस्त रहेगी। मनकापुर एवं अयोध्या धाम जं. से 29 जून से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 64223/64224 मनकापुर-अयोध्या धाम-मनकापुर मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।




साइन इन