ask the maulana of bareilly how riots are treated cm yogi said no curfew no riots all is well in up दंगाई का इलाज कैसे होता है, बरेली के मौलाना से पूछ लो; योगी बोले- न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दंगाई का इलाज कैसे होता है, बरेली के मौलाना से पूछ लो; योगी बोले- न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने यूपी में गुड गर्वनेंस का माहौल दिया है। आज कोई गुंडा किसी व्यापारी से गुंडा टैक्स नहीं ले सकता है। कोई करेगा तो उसको मालूम है कि इसके परिणाम क्या होंगे। अब वो स्थिति नहीं है कि पुलिस आगे-आगे दौड़ती थी और गुंडे उसको पीछे से दौड़ाते थे। अब ये वो यूपी नहीं है।

Wed, 24 Dec 2025 05:48 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दंगाई का इलाज कैसे होता है, बरेली के मौलाना से पूछ लो; योगी बोले- न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार की जीरो टारलेंस नीति को दोहराया। उन्होंने कहा कि यूपी के हर नागरिक को जहां सुरक्षा की गारंटी है वहीं हर गुंडे को यह संदेश भी है कि यमराज का बुलावा कभी भी आ सकता है। सीएम ने कहा कि यूपी में दंगाई का इलाज कैसे होता है बरेली के मौलाना से पूछ लो। आज न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूपी को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्त किया है। यूपी पूरी दमदारी के साथ आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने एक गुड गर्वनेंस का माहौल दिया है। आज कोई गुंडा किसी व्यापारी से गुंडा टैक्स नहीं ले सकता है। कोई करेगा तो उसको मालूम है कि इसके परिणाम क्या होंगे। अब वो स्थिति नहीं है कि पुलिस आगे-आगे दौड़ती थी और गुंडे उसको पीछे से दौड़ाते थे। अब ये वो यूपी नहीं है। ये वो यूपी है जो हर प्रदेशवासी को सुरक्षा की गारंटी तो देता है लेकिन हर गुंडे को इसके लिए चेतावनी भी देता है कि सुधर जाओ नहीं तो यमराज के यहां जाने के रास्ते खुले हुए हैं। यमराज का बुलावा आ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भजन करने के लिए थोड़े बैठे हैं, मठ काफी है, विधानसभा में गरजे योगी

यूपी में दंगा और अराजकता खत्म

सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में दंगा और अराजकता नहीं है। दंगे का इलाज क्या है। इस बारे में बरेली के मौलाना से पूछ लीजिए। यूपी में आज कर्फ्यू है, न दंगा। यहां अब सब चंगा है। सीएम ने सपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उसमें माफिया के खिलाफ जाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि माफिया के सामने झुकना सपा की मजबूरी है। पूजा पाल का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप उन गुंडों और माफिया के सामने एक गरीब बेटी को न्याय नहीं दे पाए। क्या वो पीडीए की पार्ट नहीं थीं। बेटी चाहे उस पक्ष की या हमारे पक्ष की, हर हाल में न्याय मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तू इधर-उधर की बात न कर...विधानसभा में योगी ने सपा को खूब सुनाया; PDA पर घेरा

हमने लूट को रोका

विधानसभा में अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि हमने सरकारी योजनाओं में होने वाली लूट को रोका। सपा के लोग इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हैं। ये बड़े-बड़े दावे करते हैं। लेकिन जेपीएनआईसी पौने दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट था। 860 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी अधूरा है। गोमती रिवर फ्रंट 167 करोड़ का प्रोजेक्ट था लेकिन 1400 करोड़ खर्च होने के बाद भी अधूरा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सिविल वर्क के लिए 15 हजार 200 करोड़ रुपये तय किए गए थे। हमने वही एक्सप्रेसवे 11 हजार 400 करोड़ रुपये में पूरा करके दिखा दिया। सपा के समय के इंफ्रास्ट्रक्चर की यही सच्चाई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।