as bride reached stage for jaimala ceremony groom s friend commented on bride s friends wedding party and family stunned दुल्हन जैसे ही जयमाल स्टेज पर पहुंची, दोस्तों की हरकत से फंस गया दूल्हा; सन्न रह गए बाराती-घराती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन जैसे ही जयमाल स्टेज पर पहुंची, दोस्तों की हरकत से फंस गया दूल्हा; सन्न रह गए बाराती-घराती

विवाह समारोह पूरे उत्साह के साथ चल रहा था। वरमाला की रस्म के लिए दुल्हन जैसे ही जयमाल स्टेज पर पहुंची, उसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने हंसी-मजाक में दुल्हन की सहेलियों पर कमेंट कर दी। इस पर दुल्हन नाराज हो गई और बिना वरमाला डाले ही स्टेज से उतरकर मैरिज हॉल के अपने कमरे में चली गई।

Mon, 27 April 2026 10:59 AMAjay Singh संवाददाता, बरेली
share
दुल्हन जैसे ही जयमाल स्टेज पर पहुंची, दोस्तों की हरकत से फंस गया दूल्हा; सन्न रह गए बाराती-घराती

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी कस्बे के एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे के दोस्तों की टिप्पणी से नाराज दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। घटना से खुशियों का माहौल अचानक तनाव में बदल गया और दोनों पक्षों में हलचल मच गई। दुल्हन का कड़ा रुख देखकर घराती-बाराती थोड़ी देर के लिए सन्न रह गए। उन्हें सूझ नहीं रहा था कि इन हालात में अब क्या करें? एक बार तो लगा जैसे शादी हो नहीं पाएगी। वहीं दुल्हन के दोस्त भी कमेंट करने के बाद दुल्हन का गुस्सा देख सकते में थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात बहेड़ी कस्बे के इस बारात घर में विवाह समारोह पूरे उत्साह के साथ चल रहा था। वरमाला की रस्म के लिए दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंची, उसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने हंसी-मजाक में दुल्हन की सहेलियों पर कमेंट कर दी। इस पर दुल्हन नाराज हो गई और बिना वरमाला डाले ही स्टेज से उतरकर मैरिज हॉल के अपने कमरे में चली गई। दुल्हन के इस फैसले से बारात घर में गहमागहमी का माहौल बन गया। शादी की रस्में रुक गईं और दोनों पक्षों के लोग दुल्हन को मनाने में जुट गए। मामला बढ़ता देख परिजनों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रीपेड मीटर में नेगेटिव बैलेंस पर नया सिस्टम, जीरो से नीचे वालों को बड़ी राहत

दूल्हे के दोस्तों के माफी मांगने पर ही मानी दुल्हन

दोनों तरफ से माहौल को सामान्य बनाने की कोशिशें हुईं। उधर, दुल्हन अपनी सहेलियों पर किए गए कमेंट को लेकर इतने गुस्से में थी कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। दोनों पक्ष के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दुल्हन का गुस्सा शांत कराया। लोगों के कहने और समझाने-बुझाने पर दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन और उसकी सहेलियों से माफी मांगी तब जाकर दुल्हन का गुस्सा शांत हुआ और वह दोबारा जयमाल स्टेज पर जाने को राजी हुई। काफी समझाने-बुझाने के बाद दुल्हन का गुस्सा शांत हुआ और उसने वापस स्टेज पर आकर दूल्हे को वरमाला पहनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेग्नेंट महिला के सीने पर बैठ पेट दबाने लगी कर्मचारी, नर्सिंग होम में गजब कांड
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के बीच आई राहत की खबर, इस दिन बारिश, पारा गिरने के आसार
ये भी पढ़ें:सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पर इन 2 जिलों में बनेंगे 3 इंटरचेंज, 90 ब्रिज और अंडरपास

इसके बाद शादी की अन्य रस्में संपन्न कराई गईं और माहौल फिर से सामान्य हो गया। शादी में माहौल सामान्य होने पर घरातियों-बारातियों ने राहत की सांस ली। अगले दिन खुशी-खुशी दुल्हन मायके विदा होकर अपनी ससुराल गई जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में दूल्हे के वे दोस्त भी शामिल रहे जिनके कमेंट की वजह से जयमाल स्टेज पर दुल्हन को गुस्सा आ गया था और शादी पर थोड़ी देर के लिए संकट की स्थिति आ गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।