Anti-corruption team takes swift action CMO office employee arrested for accepting bribe 25000 rupees एंटी करप्शन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CMO ऑफिस में तैनात कर्मचारी 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एंटी करप्शन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CMO ऑफिस में तैनात कर्मचारी 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। एंटी करप्शन टीम ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। शामली में एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने गुरुवार सुबह सीएमओ दफ्तर में एक कर्मचारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

Thu, 30 Oct 2025 07:41 PMDinesh Rathour शामली, वरिष्ठ संवाददाता
share
एंटी करप्शन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CMO ऑफिस में तैनात कर्मचारी 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। एंटी करप्शन टीम ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। शामली में एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने गुरुवार सुबह सीएमओ दफ्तर में एक कर्मचारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर ने आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। स्टोर कीपर के पद पर तैनात आरोपी कर्मचारी वरिष्ठ सहायक लिपिक का काम देख रहा था और उसने एक मेडिकल क्लेम पास करने के लिए मृतक के पुत्र से रिश्वत मांगी थी।

सीएमओ दफ्तर में स्टोर कीपर के पद पर तैनात राकेश कुमार वरिष्ठ सहायक लिपिक का कार्य देख रहा था। सरकारी विभागों के कर्मचारियों के मेडिकल क्लेम पास करने का पटल भी उसी के पास था। काका नगर निवासी आशीष कुमार गर्ग के पिता सुरेंद्र कुमार गर्ग राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। बीते अगस्त माह में उन्हे ब्रेन हेमरेज होने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 13 अगस्त को उनकी मौत हो गई। पिता की चिकित्सा में 2 लाख 98 हजार के मेडिकल क्लेम के लिए आशीष कुमार ने सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया था।

बताया जा रहा है कि राकेश ने फाइल पास करने के लिए 25 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की, लेकिन अशीष रुपये का इंतजाम नहीं कर सका। थक हारकर आशीष ने एंटी क्रप्टशन सहारनपुर में शिकायत की। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एंटीक्रप्शन टीम शामली सीएमओ दफ्तर के पास पहुंची। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आशीष के बेटे लक्ष्य को 500-500 के नोट देकर बाबू के पास भेजा। तब तक बाबू राकेश कुमार कार्यालय में नहीं आया था। वह देरी से पहुंचा और आते ही लक्ष्य से रुपये पकड़ लिए। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम ने राकेश रिश्वत के साथ पकड़ लिया और उसे पकड़कर आदर्श मंडी थाने ले आई। टीम ने सीरियल नंबर के नोटों को बरामद कर एंटी करप्शन टीम में शामिल इंसपेक्टर शाबिर अली की ओर से राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायके में रह रही विधवा ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी ने मार डाला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में दारोगा के बाद प्रतापगढ़ में जिला मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।