After inspector in Lucknow fisheries officer in pratapgarh arrested taking bribe he had demand 15 thousand for KCC लखनऊ में दारोगा के बाद प्रतापगढ़ में जिला मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, केसीसी के मांगा था 15 हजार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में दारोगा के बाद प्रतापगढ़ में जिला मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, केसीसी के मांगा था 15 हजार

राजधानी लखनऊ में दारोगा की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही अब प्रतापगढ़ में जिला मत्स्य अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। दारोगा गैंगरेप से नाम हटाने के लिए 2 लाख लेते पकड़ा गया था। मत्स्य अधिकारी ने केसीसी बनाने के नाम पर 15000 मांगा था। 

Thu, 30 Oct 2025 05:47 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में दारोगा के बाद प्रतापगढ़ में जिला मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, केसीसी के मांगा था 15 हजार

लखनऊ में गैंगेरप के मामले से नाम हटाने के लिए दो लाख की घूस लेते दारोगा की गिरफ्तारी के बाद अब प्रतापगढ़ में मत्स्य अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से पहुंची विजिलेंस टीम ने विकास भवन स्थित दफ्तर से जिला मत्स्य अधिकारी विकास कुमार दीपांकर को रंगे हाथ पकड़ा है। मत्स्य अधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड की फाइल बढ़ाने के लिए 15000 की रिश्वत मांगी थी।

मत्स्य अधिकारी के खिलाफ रायगढ़ प्रतापगढ़ के रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह ने 24 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक उप्र सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर में शिकायत की थी। उसने बताया कि उनकी माता श्रीमती रीता को रायगढ़ ग्राम स्थित एक तालाब का मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटित हुआ है। इसी पर मत्स्य पालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने के लिए उन्होंने 17 अक्टूबर 2025 को कार्यालय में आवेदन किया है। सभी दस्तावेज भी जमा किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे पर 2 रशियन खिड़की से भागीं, 4 अन्य गिरफ्तार

क्षेत्र के निरीक्षक अधिकारी विकास कुमार दीपांकर ने आवेदक प्रदीप कुमार को बताया कि उन्हें लगभग एक लाख का किसान क्रेडिट कार्ड जारी हो सकता है। लेकिन, इससे संबंधित डीपीआर बैंक को भेजने के लिए उन्होंने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। इस पर प्रदीप ने 21 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल (जनसुनवाई) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का गोपनीय सत्यापन होने के बाद अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए विजलेंस टीम ने रणनीति बनाई। उप्र सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज ने निरीक्षक धनन्जय वर्मा के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम गठित की।

बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टीम ने विकास भवन स्थित कार्यालय से विकास कुमार दीपांकर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के खिलाफ थाना उप्र सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जी रही है। वहीं, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल उनके हेल्पलाइन नंबर 9454404859 पर संपर्क करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।