another story like raja raghuvanshi was about to be made husband disappeared while going to goa with his wife राजा रघुवंशी जैसी एक और कहानी बनते-बनते बची, पत्नी संग गोवा जाते समय गायब हुआ पति; जानें फिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा रघुवंशी जैसी एक और कहानी बनते-बनते बची, पत्नी संग गोवा जाते समय गायब हुआ पति; जानें फिर

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में बैठने से पहले ही वह लापता हो गया। उसके लापता होने पर परिजनों ने सरायममरेज थाने में शिकायत की। लगभग 10 दिन बाद जब वह घर लौटा तो सच्चाई सामने आई। उसने बताया कि रेलवे स्टेशन पर उसकी पत्नी के पूर्व परिचित 2 युवक आए थे।

Mon, 16 June 2025 09:50 AMAjay Singh प्रदीप शर्मा, प्रयागराज
share
राजा रघुवंशी जैसी एक और कहानी बनते-बनते बची, पत्नी संग गोवा जाते समय गायब हुआ पति; जानें फिर

हाल ही में इंदौर की सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी ने देशभर को झकझोर कर रख दिया। हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी सोनम ने सुपारी किलर और अपने प्रेमी की मदद से मौत के घाट उतार दिया। कुछ इसी तरह का मामला प्रयागराज के एक युवक के साथ सामने आया है। दस दिन पहले पत्नी को लेकर गोवा जाते वक्त युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इधर, पत्नी ने मायके पहुंचकर थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। दस दिन बात जब युवक घर लौटा, तो सच्चाई उजागर हुई।

प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के इकलौते बेटे की तीन साल पहले भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी हुई थी। युवक गोवा में अपने पिता के साथ एक कंपनी में काम करता है। छह महीने पहले उसकी पत्नी भी गोवा साथ रहने गई थी। तीन जून को युवक पत्नी को लेकर उसके मायके सुरियावां गया और चार जून को गोवा जाने के लिए प्रयागराज पहुंचा। उसकी पत्नी भी उसके साथ थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा की हत्या के बाद पहले इंदौर गई, राज से मिली; फिर कार से गाजीपुर पहुंची सोनम

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में बैठने से पहले ही वह लापता हो गया। उसके लापता होने पर परिजनों ने सरायममरेज थाने में शिकायत की। लगभग दस दिन बाद जब वह घर लौटा तो सच्चाई सामने आई। उसने बताया कि रेलवे स्टेशन पर उसकी पत्नी के पूर्व परिचित दो युवक आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होम स्टे-हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर छूट देगी सरकार, मंत्री ने दी जानकारी

उन्होंने पत्नी के सामने ही उसे पीटने के बाद कोलकाता जाने वाली ट्रेन में अपने साथ बैठा लिया, जबकि उसकी पत्नी को छोड़ दिया। कोलकाता में दोनों युवकों ने उसे बंधक बनाए रखा और बराबर जान से मारने की धमकी देते रहे। किसी तरह उनके चंगुल से भागकर वह 13 जून को अपने घर पहुंचा। परिजनों का कहना है कि पुलिस से शिकायत की गई है। इस संबंध में सरायममरेज थाने की पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों को सुरियावां में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।