after raja raghuvanshi s murder sonam raghuvanshi went to indore by train met her lover raj then reached ghazipur by car राजा की हत्या के बाद ट्रेन से इंदौर गई, प्रेमी राज से मिली; फिर कार से गाजीपुर पहुंची सोनम रघुवंशी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा की हत्या के बाद ट्रेन से इंदौर गई, प्रेमी राज से मिली; फिर कार से गाजीपुर पहुंची सोनम रघुवंशी

शिलांग पुलिस के अनुसार राजा की हत्या के बाद सोनम की आरोपियों के साथ होम स्टे के पास मुलाकात हुई थी। यह होम स्टे घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर था। राजा की हत्या के बाद सोनम सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर गई थी। वह वहां एक किराये के कमरे में रही। सोनम की इंदौर में राज से भी मुलाकात हुई थी।

Wed, 11 June 2025 05:59 AMAjay Singh कार्यालय संवाददाता, गाजीपुर
share
राजा की हत्या के बाद ट्रेन से इंदौर गई, प्रेमी राज से मिली; फिर कार से गाजीपुर पहुंची सोनम रघुवंशी

Honeymoon Murder Mystery: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच में प्रतिदिन नई बातें सामने आ रही हैं। मेघालय पुलिस के अनुसार पति राजा की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी 25 मई को शिलांग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची थी। इंदौर में वह किराए के कमरे में ठहरी थी जहां राज कुशवाह भी मिलने पहुंचा था। इसके बाद सोनम एक किराये की गाड़ी से इंदौर से गाजीपुर पहुंची, जहां उसने खुद को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

शिलांग एसपी विवेक स्येम के अनुसार राजा की हत्या के बाद सोनम की आरोपियों के साथ होम स्टे के पास मुलाकात हुई थी, जोकि घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर था। राजा की हत्या के बाद सोनम सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर गई थी। वह वहां एक किराये के कमरे में रही। सोनम की इंदौर में राज से भी मुलाकात हुई थी। फिर वह एक किराये की गाड़ी से इंदौर से गाजीपुर के आकुशपुर (नंदगंज) में पहुंची। कार को छोड़ दिया और पैदल ही कुछ दूर पर स्थित काशी चाय जायका ढाबे पर पहुंची। यहां पर रोते हुए वह ढाबे के मालिक साहिल यादव से मिली। उसका फोन लेकर भाई गोविंद रघुवंशी को फोन किया। इसके बाद ढाबा संचालक साहिल यादव ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरवी तथा नंदगंज थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको वन स्टाप सेंटर में रखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल जांच में सोनम रघुवंशी के शरीर पर न चोट न खरोंच, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ

लोकल पुलिस साहिल यादव के संपर्क में बनी हुई है

गाजीपुर। राजा हत्याकांड के बाद सोनम के गाजीपुर के नंदगंज के काशी चाय जायका ढाबे पर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ढाबा मालिक साहिल यादव के संपर्क में बनी हुई है। स्थानीय पुलिस ने ढाबा मालिक से पूछताछ भी की है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरे पर तनाव, न जुबां पर कोई बात; वन स्टॉप सेंटर में कैसे बीते सोनम के 15 घंटे?

टोल प्लाजा पर पुलिस ने खंगाला फुटेज

राजा हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी किस कार से गाजीपुर पहुंची। उसकी जांच के लिए पुलिस ने कैथी टोल प्लाजा पर बैठकर घंटों सीसीटीवी फुटेज की जांच की। हालांकि जांच में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इसके अलावा सिधौना, सैदपुर समेत कई जगहों पर हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच कर रही है।

क्या बोली गाजीपुर पुलिस

गाजीपुर के एसपी डॉ.ईरज राजा ने कहा कि शिलांग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या में गाजीपुर पुलिस से जो भी सहयोग चाहिए वो पुलिस करेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।