Another Shocking Case UP Wife Has BSF Soldier Husband Killed Over Affair with devar यूपी में एक और मुस्कान: देवर के इश्क में पत्नी बनी कातिल, सुपारी देकर कराई BSF जवान पति की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक और मुस्कान: देवर के इश्क में पत्नी बनी कातिल, सुपारी देकर कराई BSF जवान पति की हत्या

मेरठ में एक और मुस्कान सामने आई है। बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर अंजाम दी। दोनों ने मिलकर प्लानिंग की और छह लाख रुपये सुपारी देकर गुलशन की हत्या कराई।

Fri, 3 April 2026 11:44 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
यूपी में एक और मुस्कान: देवर के इश्क में पत्नी बनी कातिल, सुपारी देकर कराई BSF जवान पति की हत्या

Meerut News: मेरठ में एक और मुस्कान सामने आई है। बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर अंजाम दी। दोनों ने मिलकर प्लानिंग की और छह लाख रुपये सुपारी देकर गुलशन की हत्या कराई। पुलिस ने फिलहाल बीएसएफ जवान की पत्नी कोमल, उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस लाइन में एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने इंचौली के धनपुर गांव में 27 मार्च की रात को हुई बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या का खुलासा किया। बताया कि 27 मार्च की रात करीब 1.40 बजे घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई। 28 मार्च की शाम करीब चार बजे परिजनों ने लाश देखी। इस मामले में खुलासे के लिए टीम लगाई गई थी। मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नैनसिंह के मौसेरे भाई गुलशन को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की मौत के बाद मिला 17 साल छोटे प्रेमी का शव, पुराने आशिक पर हत्यारोप

शराब के नशे में मारपीट करता था पति

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नैनसिंह शराब पीने का आदी था और कोमल से मारपीट करता था। कोमल दो साल से दोनों बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। इस दौरान कोमल के गुलशन से अवैध संबंध हो गए। करीब आठ माह से गुलशन और कोमल मिलकर नैनसिंह की हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। कोमल ने अपने जेवर गिरवी रखकर छह लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दिलाई। गुलशन ने अपने दोस्त राहुल, गुड्डू, मोंटू को बुलाया और हत्या कर दी। हत्या की रात गुलशन और उसके साथी एक सीसीटीवी कैमरे में दिखे थे, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने कोमल और गुलशन समेत सभी पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे पर निकाला पत्नी का गुस्सा, दुधमुंहे बच्चे को बाप ने कुल्हाड़ी से काट डाला

प्रेसवार्ता में बेहोश हुई कोमल

कोमल को प्रेसवार्ता में बाकी आरोपियों के साथ खड़ा किया था। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कोमल को संभाला और जिला अस्पताल भिजवाया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।