UP Auraiya 17 year younger boyfriend Dead body found after girlfriend death friend accused of murder प्रेमिका की मौत के बाद मिला 17 साल छोटे प्रेमी का शव, पुराने आशिक पर हत्या का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका की मौत के बाद मिला 17 साल छोटे प्रेमी का शव, पुराने आशिक पर हत्या का आरोप

यूपी के औरैया में प्रेमिका की मौत के चंद घंटों बाद ही गुरुवार सुबह 17 साल छोटे उसके प्रेमी का शव नदी किनारे पड़ा मिला। दोनों दिल्ली में लिव इन में रह रहे थे और एक अप्रैल को ही वापस लौटे थे। प्रेमिका की मौत कीटनाशक पीने की वजह से होना बताई जा रही है।

Fri, 3 April 2026 07:50 AMSrishti Kunj संवाददाता, औरैया/कन्नौज
share
प्रेमिका की मौत के बाद मिला 17 साल छोटे प्रेमी का शव, पुराने आशिक पर हत्या का आरोप

यूपी के औरैया में प्रेमिका की मौत के चंद घंटों बाद ही गुरुवार सुबह 17 साल छोटे उसके प्रेमी का शव नदी किनारे पड़ा मिला। दोनों दिल्ली में लिव इन में रह रहे थे और एक अप्रैल को ही वापस लौटे थे। प्रेमिका की मौत कीटनाशक पीने की वजह से होना बताई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला और जिले के ही तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव के 28 वर्षीय युवक के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों ही शादीशुदा हैं।

10 मार्च को महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। मामले में 13 मार्च को पति ने पत्नी के गायब होने और साथ ही नगदी और जेवरात ले जाने की तहरीर दी। जांच में दोनों के दिल्ली में एक किराये के मकान में साथ रहने की पुष्टि हुई। बताया गया कि एक अप्रैल को महिला अचानक अपने घर लौट आई। पति के पूछने पर उसने कोई भी जवाब नहीं दिया। उसी रात करीब 10 बजे कीटनाशक पीने से महिला की हालत बिगड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाम की रोटी बची रहे इसलिए..., जब योगी ने मंच पर बुलाकर अवनीश अवस्थी की ली चुटकी

परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बेला थाना क्षेत्र के उमर्दा-बेला मार्ग पर पांडु नदी पुल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें मृतक की शिनाख्त तालग्राम थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक के रूप में हुई। दोनों शवों को संबंधित थानों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी किल्लत के बीच अब पैकिंग महंगी, पैकेज फूड की फैक्ट्रियों पर संकट

दोस्त की प्रेमिका से दिल लगा बैठा था

बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम-प्रसंग पहले युवक के ही एक दोस्त से चल रहा था। उस दोस्त ने ही युुवक की मुलाकात महिला से कराई थी। बाद में महिला ने उस युवक को छोड़कर दूसरे युवक का हाथ थाम लिया। हरदोई जिले के बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। वहीं युवक की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसका 8 माह का एक बेटा है। परिजनों ने उसके पुराने दोस्त पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मामी की बहन से प्यार में फिसला युवक, अब अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग, FIR
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।