A father killed his infant son after a dispute with his wife in Sultanpur UP बेटे पर निकाला पत्नी का गुस्सा, दुधमुंहे बच्चे को बाप ने काट डाला, यूपी में रोंगटे खड़ी करने वाली घटना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटे पर निकाला पत्नी का गुस्सा, दुधमुंहे बच्चे को बाप ने काट डाला, यूपी में रोंगटे खड़ी करने वाली घटना

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर  में एक पति ने अपनी पत्नी का गुस्सा बेटे पर निकाल  दिया। गुस्से अपने दुधमुंहे बच्चे को काट डाला।  पिता ने अपने कलेजे के टुकड़े को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

Fri, 3 April 2026 09:29 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटे पर निकाला पत्नी का गुस्सा, दुधमुंहे बच्चे को बाप ने काट डाला, यूपी में रोंगटे खड़ी करने वाली घटना

UP News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद से रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई। यहां कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में शुक्रवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने कलेजे के टुकड़े पर पूरा गुस्सा निकाल दिया। अपने दुधमुंहे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। उसने पत्नी पर भी वार किया और वह बुरी तरह से घायल हुई। बेटे का जीवन बचे, इसके लिए खून से लथपथ मां बेटे को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज तक आई। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी पिता को कस्टडी में लेकर ड़ताल में जुटी थी।

कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी शंभू लाल कोरी परिवार के साथ रहता है। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी रंजू अपनी बहन के घर हनुमानगंज अहिरौली गांव गई थी। शुक्रवार की शाम को वह घर लौटी तो पति ने पत्नी रंजू से रुपया मांगा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर शंभू ने पत्नी रंजू पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर में चोटें आई। तभी उसका बेटा वहां आ गया। गुस्से में आपा खो चुके शंभू लाल कोरी ने नौ माह के बेटे रिवांश पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने शंभू को पकड़कर अलग किया। दूसरी तरफ लहुलूहान दुधमुंहे को लेकर लोग सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनी प्रेमिका के साथ कार में था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर..
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की मौत के बाद मिला 17 साल छोटे प्रेमी का शव, पुराने आशिक पर हत्यारोप

हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया

सूचना पर पहुंची पुलिस व सीओ नगर ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया। इघायल पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष तरूण पटेल ने बताया कि हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, स्मार्ट मीटर को लेकर आएगा आदेश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।