anger in up over derogatory remarks against yogi and his mother case filed against Bihar cleric protests योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर यूपी में गुस्सा, बिहार के मौलाना पर केस; प्रदर्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर यूपी में गुस्सा, बिहार के मौलाना पर केस; प्रदर्शन

बिहार के मौलाना ने एक मजहबी जलसे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के संबंध में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। साथ ही मौलाना ने गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भड़काने का प्रयास किया। मौलाना के इस बयान से भाजपा और सम्पूर्ण हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया।

Sun, 8 March 2026 06:13 PMAjay Singh संवाददाता, बलरामपुर
share
योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर यूपी में गुस्सा, बिहार के मौलाना पर केस; प्रदर्शन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर यूपी के लोग गुस्से में हैं। बलरामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कोतवाली नगर में बिहार के मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यही नहीं मौलाना के कृत्य से आक्रोशित जिले के भाजपाइयों में भारी आक्रोश पनप गया है। अक्रोशित भाजपाइयों ने सदर विधायक पल्टूराम और जिलाध्यक्ष तथा तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के नेतृत्व में स्थानीय पार्टी कार्यालय अटल भवन से पैदल मार्च कर नगर के वीर विनय चौराहे पर पहुंचे। जहां पर आरोपी मौलाना का पुतला जलाकर भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों का चक्का जाम हो गया था।

बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की। साथ ही मौलाना ने गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भड़काने का प्रयास किया। मौलाना के इस बयान के बाद भाजपा, अन्य संगठनों से जुड़े लोगों और सीएम योगी को पसंद करने वालों में आक्रोश फैल गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने इसे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए भी घातक बताते हुए तहरीर देकर कोतवाली नगर में बिहार के मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी बात को लेकर जिले के भाजपाइयों ने रविवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में बैठक की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में कराएं इलाज, बीमार लोगों को योगी ने दिया आश्वासन

उसके बाद सदर विधायक पल्टूराम, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल और पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए वीर विनय चौक पहुंचे। भाजपाई सीएम योगी और उनकी मां पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। भाजपाइयों ने वीर विनय चौक पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मौलाना अब्दुल सलीम पहले आरजेडी में था जो अब समाजवादी पार्टी का हिस्सा है। उसके अमर्यादित टिप्पणी से आरजेडी, सपा, कांग्रेस व टीएमसी के चेहरा से मुखौटा उतर चुका है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी उत्तर प्रदेश के ही नहीं जन-जन के नेता हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:...बशर्ते हम में से कोई अर्जुन बनने का साहस कर सके, होली पर सीएम योगी की हुंकार

उन पर और उनकी मां पर की गई टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि मौलाना के इस कृत्य को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। यह समाज के लिए घातक हैं, इनके लिए फांसी की सजा भी कम है। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि आज जब भाजपा की सरकार है तब इनका इतना मन बढ़ा हुआ है अगर सरकार नहीं रही तो ये हिंदू जनमानस के साथ क्या करेंगे। हिंदुओं की एकजुटता ही इनके लिए करारा जबाब होगा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी तरुण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिलपाल चौधरी, डीपी सिंह, प्रभात सिंह, संदीप उपाध्याय, अनन्य गौरव मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, पाण्डव पासवान सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।