another misdeed of shahrukh who was killed in an encounter has come to light stf investigating his dubai trip एनकाउंटर में मारे गए शाहरुख की सामने आई एक और कारस्तानी, दुबई यात्रा की जांच में जुटी एसटीएफ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एनकाउंटर में मारे गए शाहरुख की सामने आई एक और कारस्तानी, दुबई यात्रा की जांच में जुटी एसटीएफ

रविवार की देर रात एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में संजीव जीवा के शूटर और जीवा गैंग को चला रहे शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर किया था। एसटीएफ ने खुलासा किया कि शाहरुख पठान लगातार राजनीति में सक्रिय हो रहा था और कुछ नेताओं का संरक्षण उसे था। शाहरुख पठान ने फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया था।

Wed, 16 July 2025 11:29 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
एनकाउंटर में मारे गए शाहरुख की सामने आई एक और कारस्तानी, दुबई यात्रा की जांच में जुटी एसटीएफ

यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले संजीव जीवा गैंग को चलाने वाले शाहरुख पठान को एक एनकाउंटर में मार गिराया था। अब शाहरुख पठान की एक और कारस्तानी सामने आई है। उसने मोहम्मद आजम नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। आरोपी ने दिल्ली से 2023 में यह पासपोर्ट जारी कराया और इसके बाद दो बार दुबई घूमने गया था। एसटीएफ अब इस प्रकरण की भी जांच में जुट गई है। अभी तक की जांच में इस पासपोर्ट के संबंध में पुष्टि हो गई है। खुलासा हुआ है कि मुजफ्फरनगर के एक पूर्व विधायक के संरक्षण और सिफारिश से शाहरुख पठान के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार हुए, जिसके बाद मोहम्मद आजम नाम से पासपोर्ट बना था। इस पासपोर्ट को लेकर एसटीएफ जांच में लगी है। मुख्यालय और पासपोर्ट ऑफिस से पत्राचार शुरू हो गया है।

एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात संजीव जीवा के शूटर और जीवा गैंग को चला रहे शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर किया था। एसटीएफ ने खुलासा किया कि शाहरुख पठान लगातार राजनीति में सक्रिय हो रहा था और कुछ नेताओं का संरक्षण उसे था। शाहरुख पठान ने फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया था। एसटीएफ को शाहरुख पठान का एक पासपोर्ट मिला है, जो मोहम्मद आजम नाम से है। पासपोर्ट नंबर एक्स-9829607 है। यह पासपोर्ट दिल्ली के पते पर बनवाया गया था। पासपोर्ट में मोहम्मद आजम की जन्मतिथि 7 मार्च 1994 दिखाई गई है और इसे 29 अगस्त 2023 को जारी किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिम में भी बरसेंगे बादल

पासपोर्ट पर नाम मोहम्मद आजम है, लेकिन फोटो शाहरुख पठान का लगा है। इसे लेकर एसटीएफ मेरठ यूनिट ने जांच शुरू कर दी है। खुलास हुआ इस पासपोर्ट पर शाहरुख 2023 से 2024 के बीच दो बार दुबई गया। एसटीएफ के पास इनपुट है दुबई जाने के पीछे प्रॉपर्टी खरीदना मकसद था। माना जा रहा है कि जिन नेताओं के साथ मिलकर शाहरुख काम कर रहा था, वहां से होने वाली कमाई को विदेश में निवेश करना चाहता था। दुबई में आरोपी के कुछ परिचित पहले से हैं और इनके माध्यम से रकम लगाई जानी थी। आशंका है कि रकम का लेनदेन हवाला कारोबार से किया जाना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार युवाओं को अब स्मार्ट फोन नहीं सिर्फ टैबलेट देगी, सामने आई ये वजह

शाहरुख का शव सुपुर्द ए खाक

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए जीवा गैंक के शार्प शूटर शाहरुख पठान के शव को देर रात पुलिस सुरक्षा में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उसके जनाजे में काफी लोग पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद छपार पुलिस ने शव को उसके फूफा अमीर आजम के सुपुर्द कर दिया था।

क्या बोले एसटीएफ के अफसर

एसटीएफ के एसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि शाहरुख पठान ने फर्जी नाम और पते पर पासपोर्ट दिल्ली से जारी कराया था। पासपोर्ट पर वह दो बार दुबई गया। पासपोर्ट को लेकर जांच शुरू की है। मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक का शाहरुख को संरक्षण था। इस संबंध में छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।