a female youtuber rape attempt by her brother in law allegations on husband and mother in law also five arrest महिला यूट्यूबर के साथ ननदोई ने की रेप की कोशिश, पति और सास ने भी दिया साथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिला यूट्यूबर के साथ ननदोई ने की रेप की कोशिश, पति और सास ने भी दिया साथ

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर शाम पति और ननदोई करीब 15 लोगों के साथ घर में घुस आए। वह बेटे के साथ लेटी थी। ननदोई और उनके तीन साथियों ने उसे बिस्तर पर दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर ससुर आए तो एक आरोपी ने उन पर पिस्टल तान दी। फायर भी किया।

Sat, 21 Feb 2026 06:06 AMAjay Singh संवाददाता, जैतपुर (आगरा)
share
महिला यूट्यूबर के साथ ननदोई ने की रेप की कोशिश, पति और सास ने भी दिया साथ

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला यूट्बर के साथ उसके ननदोई और उसके साथियों ने रेप की कोशिश की। आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के एक गांव की इस यूट्यूबर महिला ने अपने ननदोई पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ में महिला का पति, सास और उसके तीन साथी भी थे। चीख-पुकार सुनकर आए महिला के ससुर पर एक आरोपी द्वारा पिस्टल तानने का भी आरोप लगाया गया है। महिला, उसका ननदोई और पति सभी जाने माने यूट्यूबर बताए जा रहे हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर शाम पति व नोएडा क्षेत्र के निवासी ननदोई करीब 15 लोगों के साथ घर में घुस आए। वह बेटे के साथ लेटी थी। ननदोई और उनके तीन साथियों ने उसे बिस्तर पर दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर ससुर आए तो एक आरोपी ने उन पर पिस्टल तान दी। फायर भी किया। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग घर में पहुंचे और उन्हें बचाया। खींचतान के दौरान आरोपियों ने उसके कान का कुंडल तोड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि गांव के लड़कों ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया, इनमें एक के पास पिस्टल थी। उसके घर के बाहर उसका पति, सास और फिरोजाबाद निवासी आलोक था। आरोपियों ने गांव के लड़कों को भी डंडे मारे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 18 शिक्षक बर्खास्त

महिला का कहना है कि यदि गांव के लोग नहीं आते तो आरोपी उसकी और उसके बेटे की हत्या कर देते। उसने बताया कि एक दिन पहले फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। उसका कहना है कि हमलावरों से उसे, ससुर और बच्चे की जान को खतरा है। महिला यूट्यूबर के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल ऐक्शन में आ गई। चित्राहाट पुलिस ने ननदोई, शिकोहाबाद के नृपेन्द्र कुमार, पति, सास, एका फिरोजाबाद के आलोक को गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में सबसे गर्म रहे ये दो जिले, इस इलाके में कल बारिश का अलर्ट

क्या बोली पुलिस

प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट सीमा ने बताया कि गिरफ्तार किए पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। एक आरोपी किसान यूनियन का नेता नृपेंद्र कुमार है, इसके पास लाइसेंसी पिस्टल मिली है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने का कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला यूट्बर के साथ हुई इस घटना से गांव में लोग हैरान हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।