70 year old man raped girl and ran away when her condition worsened 70 साल के बुजुर्ग की हरकत, जंगल में बच्ची के साथ किया रेप, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

70 साल के बुजुर्ग की हरकत, जंगल में बच्ची के साथ किया रेप, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा

महोबा में एक 70 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया। जंगल में उसके साथ रेप किया। चीखने पर पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस किया। फिर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। 

Tue, 1 July 2025 05:06 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, महोबा
share
70 साल के बुजुर्ग की हरकत, जंगल में बच्ची के साथ किया रेप, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा

यूपी के महोबा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया। जंगल में उसके साथ रेप किया। चीखने पर पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस किया। फिर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये मामाल पनवाड़ी क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम बालिका जंगल में अपनी बकारियां चराने गयी थी कि तभी गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने उसके साथ दुराचार किया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने उसके मुंह को कपड़ा से बंद कर दिया और बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गया। बच्ची के लहूलुहान हालत में घर पहुंचने पर परिजन घबरा गए। परिजनों ने पीड़ित बालिका को लेकर पुलिस थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राम सनेही को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अफेयर में खौफनाक वारदात, प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के पति की आंखें फोड़ी

फिरोजाबाद में पड़ोसी ने मासूम से किया रेप

उधर, फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के यहां सब्जी देने गई मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़ आरोपी युवक फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत और बिगड़ने के चलते एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।