angry with her boyfriend s marriage girlfriend calls him on the third day and cuts off his private parts प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका का खौफनाक कांड, तीसरे दिन बुला कर काट दिया प्राइवेट पार्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका का खौफनाक कांड, तीसरे दिन बुला कर काट दिया प्राइवेट पार्ट

20 वर्षीय युवक का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने छह मई को एक दूसरी युवती से शादी कर ली। शादी की जानकारी प्रेमिका को मिली तो वह नाराज हो गई। शनिवार दोपहर प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने खेत पर बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

Sat, 9 May 2026 07:57 PMAjay Singh संवाददाता, शाहाबाद (हरदोई)
share
प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका का खौफनाक कांड, तीसरे दिन बुला कर काट दिया प्राइवेट पार्ट

UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां शाहाबाद इलाके के पाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रेमी की शादी से खफा प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने खेत पर बुलाया, फिर ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद प्रेमिका वहां से भाग निकली।

पुलिस ने बताया कि गुजरी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक का एक महिला से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने हाल ही में छह मई को एक दूसरी युवती से शादी कर ली। शादी की जानकारी प्रेमिका को मिली तो वह नाराज हो गई। शनिवार दोपहर प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने खेत पर बुलाया। आरोप है कि वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान प्रेमिका ने ब्लेड निकालकर युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी प्रेमिका भाग निकली। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा

युवक की भाभी लगती है प्रेमिका

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला रिश्ते में युवक की भाभी लगती है। उसकी ससुराल सवायजपुर क्षेत्र में है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। महिला युवक पर सिर्फ अपना अधिकार मानती थी। ऐसे में जब प्रेमी ने किसी और लड़की से शादी कर ली तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने प्रेमी से इंतकाम लेने का फैसला कर लिया। प्रेमी की शादी के तीसरे दिन उसने उसे मिलने के लिए बुलाया और इस खौफनाक कांड को अंजाम दे डाला। प्राइवेट पार्ट कटने से बुरी तरह दर्द से कराह रहे प्रेमी की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोग उसे आनन-फानन में शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने घायल प्रेमी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा
ये भी पढ़ें:UP: फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड ने बना दिया कंगाल, बिटकॉइन के नाम पर ठग लिए 1 करोड़
ये भी पढ़ें:यूपी: ईंट भट्ठे पर हादसा, गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; योगी ने दौड़ाए अफसर

क्या बोली पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पाली थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि उप निरीक्षक जयनारायण मिश्र इस मामले की जांच कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।