Angry over love affair brother drowns sister in canal and kills her मैंने अपनी बहन का कत्ल कर दिया; लव अफेयर से नाराज भाई ने इंटर छात्रा को नहर में डुबोकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मैंने अपनी बहन का कत्ल कर दिया; लव अफेयर से नाराज भाई ने इंटर छात्रा को नहर में डुबोकर मार डाला

गोरखपुर  में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी बहन के प्रेम संबंधों से नाराज होकर उसे नहर में डुबोकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी आरोपी ने खुद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mon, 6 Oct 2025 05:06 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, गोरखपुर
share
मैंने अपनी बहन का कत्ल कर दिया; लव अफेयर से नाराज भाई ने इंटर छात्रा को नहर में डुबोकर मार डाला

यूपी के गोरखपुर से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी सगी बहन की प्रेम संबंधों से नाराज होकर नहर में डुबोकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर बताया, "मैंने अपनी बहन को मार दिया।” उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज क्षेत्र के भौराबारी गांव निवासी आदित्य यादव ने सोमवार सुबह अपनी 19 साल बहन नित्या यादव की हत्या कर दी। नित्या इंटर की छात्रा थी और गांव के ही एक युवक से उसके प्रेम संबंध थे। परिजनों का कहना है कि आदित्य इस रिश्ते से बेहद नाराज था और कई बार उसने बहन को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह नित्या किसी काम से घर से निकली तो आदित्य उसके पीछे-पीछे गया। धबिना नहर के पास उसने बहन को रोका और जबरन पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह शव को करीब ढाई किलोमीटर दूर एक धान के खेत में फेंककर घर लौट आया। कुछ घंटे बाद आरोपी ने खुद कैंपियरगंज थाने पर फोन कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ दंपति ने लगाई फांसी,7 साल पहले की थी लव मैरिज

थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने बहन के प्रेम संबंधों से परेशान होकर हत्या की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अवाक हैं कि एक भाई ने अपनी ही बहन की जान ले ली।

इस मामले में एसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया था। युवक की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह बच्चों को छोड़ देवर संग भागी बीवी, पति का टूटा दिल; न्याय की लगाई गुहार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।