husband and wife hanged themselves they had a love marriage seven years ago 3 मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ दंपति ने लगाई फांसी, सात साल पहले की थी लव मैरिज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

3 मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ दंपति ने लगाई फांसी, सात साल पहले की थी लव मैरिज

कानपुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह के चलते दंपति ने रविवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव कमरे में और पति का शव घर के सामने जानवरों के बाड़े में लटका मिला। दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं।

Mon, 6 Oct 2025 04:53 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
3 मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ दंपति ने लगाई फांसी, सात साल पहले की थी लव मैरिज

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महाराजपुर के बंबुरिहा गांव में रविवार देर रात घरेलू कलह के चलते दम्पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव कमरे में तो पति का जानवरो के बाड़े में शव फंदे से लटकता मिला। मृतक ने सात साल पहले लव मैरिज किया था। उनके तीन बच्चे थे। उधर, सूचना पाकर मौके पर एसीपी चकेरी व पुलिस बल समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

महाराजपुर के बंबुरिहा का रहने वाला 42 साल मजदूर बाबू ने सात साल पहले सरसौल की शांति से प्रेम विवाह किया था। बाबू की पहली पत्नी ननकी उसे छोड़कर चली गई थी। बाबू की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। इसके बाद बाबू ने सात साल पहले शांति से प्रेम विवाह किया। उनके तीन बच्चे छह वर्षीय नित्या, पांच वर्षीय अकुश व तीन वर्षीय अर्पित हैं। पुलिस की जांच मव सामने आया कि दंपति के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर घरेलू कलह चल रही थी। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। रविवार रात भी दंपति के बीच विवाद हुआ था। रात में बच्चे सो गए थे। सोमवार सुबह जब बच्चे सूकर उठे तो मां शांति का शव घर में कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह बच्चों को छोड़ देवर संग भागी बीवी, पति का टूटा दिल; न्याय की लगाई गुहार

बच्चे मां को फंदे पर देख रोने बिलखने लगे तो आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे। शव को फंदे से उतारकर लोगों ने बाबू की खोजबीन की तो उसका शव घर के सामने जानवरों के बाड़े में फंदे पर लटकता दिखा। दंपति की मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटनास्थल पर पुलिस ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की है। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। शवों को पोस्टमार्टम भेज मामले में कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।