Wife flees with Devar leaving behind six children husband appeals for justice at police station छह बच्चों को छोड़ देवर संग भागी बीवी, पति का टूटा दिल; थाने में लगाई न्याय की गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छह बच्चों को छोड़ देवर संग भागी बीवी, पति का टूटा दिल; थाने में लगाई न्याय की गुहार

बदायूं में एक महिला छह बच्चों और पति को छोड़ रिश्ते के देवर के साथ चली गई। वहीं, इस बात से आहत पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि उसके बच्चों को जान का खतरा है। यहां तक कि ससुरालीजनों को एक लाख रुपये भी दे चुका है।

Mon, 6 Oct 2025 02:29 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बदायूं
share
छह बच्चों को छोड़ देवर संग भागी बीवी, पति का टूटा दिल; थाने में लगाई न्याय की गुहार

यूपी के बदायूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रिश्तों की मर्यादाओं को तोड़ते हुए एक महिला छह बच्चों और पति को छोड़ रिश्ते के देवर संग भाग गई। वहीं, इस बात से आहत पति थाने पहुंचा और पुलिस के सामने न्याय की गुहार लगाई। वहीं, क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

अक्सर प्यार में लोग हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही कुछ बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र से समाने आया है। जहां एक महिला अपने बच्चों और परिवार को छोड़ किसी और के साथ रहने का इरादा किया। महिला रिश्ते के देवर के संग चली गई। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी एक दिन पहले कोतवाली जाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लौटी और बताया कि वह उसके ममेरे भाई के साथ चली गई है। जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी ने बच्चों के सामने ही जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान ममेरे भाई ने कहा कि तेरी पत्नी को उसने अपने कब्जे में ले लिया है, इसके लिए तेरे ससुराल वालों को एक लाख रुपये भी दे चुका हूं, अगर पीछा किया तो जान से मार दूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेले पिता ने रोते हुए बच्चे को चुप कराने के लिए मारी लात, मासूम की चली गई जान

घटना से आहत पति सहसवान कोतवाली पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं, इस मामले प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, इस मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देवर भाभी की भी तलाश की जा रही है। गांव में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग महिला के इस कदम से हैरान हैं। कई लोग इस पर आपत्ति जताते हुए महिला पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि वह 6 बच्चों को छोड़ कैसे जा सकती है। वहीं, पति भी बीवी के जाने के बाद से दुखी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।