An inspector has been sued and suspended for accepting a bribe of Rs 1 lakh; Aligarh SSP takes action एक लाख की रिश्वत लेने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा, सस्पेंड भी; एसएसपी ने लिया ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक लाख की रिश्वत लेने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा, सस्पेंड भी; एसएसपी ने लिया ऐक्शन

उत्तर प्रदेश में एक लाख की रिश्वत लेने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ ऐक्शन हुआ है। एसएसपी नीरज जादौन ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। साथ ही सिविल लाइन थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Fri, 1 May 2026 09:03 PMDeep Pandey अलीगढ़, हिन्दुस्तान
share
एक लाख की रिश्वत लेने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा, सस्पेंड भी; एसएसपी ने लिया ऐक्शन

UP News: यूपी के अलीगढ़ में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेश कुमार गौतम ने मारपीट के मुकदमे में विवेचना के नाम पर पीड़ित से एक लाख रुपये की रि‌श्वत ले ली। इसके बावजूद विवेचना पूरी नहीं की। 40 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। पीड़ित ने रि‌श्वत लेने की वीडियो एसएसपी के सीयूजी नंबर पर भेजी। इस पर एसएसपी नीरज जादौन ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। साथ ही सिविल लाइन थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

इगलास क्षेत्र के आनंद विहार कालोनी निवासी रामकुमार शर्मा के अनुसार 14 मार्च 2025 को उनके भाई से झगड़ा व मारपीट हो गई थी। इसमें भाई को काफी चोट आईं। इसकी विवेचना अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर महेश कुमार गौतम की ओर से की जा रही थी। उन्होंने विवेचना के नाम पर गुमराह करके कई बार में रुपये लिए। इसमें 13 जनवरी को 50 हजार, सात जनवरी को 25 हजार व 20 हजार रुपये लिए। पांच हजार रुपये खंडेलवाल मिष्ठान भंडार पर विधिक राय के नाम पर लिए। कहा कि पैसा ऊपर तक देना पड़ता है। सात महीने हो गए। अभी तक विवेचना पूर्ण नहीं हुई। अभी भी रुपये मांगते हैं। चार दिन पहले 40 हजार रुपये और मांग रहे थे।

आरोप है कि कई बार उनको होटलों में खाना खिलाया और मिठाई मंगाई है। लेकिन, अभी तक विवेचना पूरी नहीं हुई। उत्कोच लेने की वीडियो एसएसपी के सीयूजी पर प्राप्त हुई, जिस आधार पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करा दी। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़ित रामकुमार की तहरीर पर इंस्पेक्टर महेश कुमार गौतम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

आमजन से दुर्व्यवहार करने पर दरोगा लाइनहाजिर :

एसएसपी ने मडराक थाने में तैनात दरोगा धर्मपाल सिंह को आमजन से दुर्व्यवहार करने व उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवेहलना करने पर लाइनहाजिर किया है। धर्मपाल सिंह का 24 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मडराक टोल प्लाजा के पास बाइक सवार युवक से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। विरोध करने व वीडियो बनाने पर दरोगा ने उसे थप्पड़ मारा और गालीगलौज भी की। इस पर एसएसपी ने दरोगा को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर विभागीय जांच बिठा दी है। ‼️एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करें। यदि अनुशासनहीनता, लापरवाही व अवैध क्रिया-कलापों के आरोप संज्ञान में आते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के मंडप से प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, हाथ मलता रह गया दूल्हा
ये भी पढ़ें:4 जिलों की पंचायतों में होने जा रही पहल, गांव-गांव जाएंगी कमिश्नर दुर्गा शक्ति
ये भी पढ़ें:असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री हैं, सही कहा जाए तो ..अखिलेश का योगी पर पलटवार

31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव :

जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने व जनसुनवाई को प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इसमें तीन दरोगा, नौ मुख्य आरक्षी व शेष आरक्षी शामिल हैं। ये लोग लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।