Celebration of 12 Years of Central Government with Worship and Community Feast in Mandi Dhanoura केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने किया पूजन, Amroha Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने किया पूजन

Amroha News - मंडी धनौरा में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्राचीन पत्थर कुटी मंदिर में पूजा की और भंडारे का आयोजन किया। स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Thu, 11 June 2026 01:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share
केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने किया पूजन

मंडी धनौरा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने प्राचीन पत्थर कुटी मंदिर में पूजन कर भंडारे का आयोजन कियाग। यहां स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।विधायक ने विधिवत पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु संग देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों संग स्वच्छता अभियान चलाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने किया पूजन

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिला महामंत्री राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, जिला मंत्री जगत सिंह, राजीव अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कपिल बढ़ाना, सोम प्रकाश सिंह, रोहित आर्य, सत्यपाल पाल, जितेंद्र सैनी, रामकिशोर सैनी, सुरेंद्र सैनी, कुसुम अग्रवाल, कमल अग्रवाल, धर्मेंद्र लालू, मोहित सिंह, बबलू, अरुण दीक्षित, रवि, सूरज, नितिन, बलराम, नरेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छतरपुर के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर में हुई विशेष पूजा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने प्रधानमंत्री के 12 वर्ष किए पूरे, हवन कराया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।