Amid the scorching heat people protested against power cuts in Lucknow, SP MLA Armaan khan also sit at dharna भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में बिजली कटौती के विरोध में लोगों का हंगामा, विधायक भी धरने पर बैठे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में बिजली कटौती के विरोध में लोगों का हंगामा, विधायक भी धरने पर बैठे

भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में बिजली कटौती के विरोध में लोगों का हंगामा किया। इसके बाद बुधवार को दिन में सपा विधायक अरमान खान धरने पर बैठकर विरोध जताया।

Wed, 20 May 2026 02:50 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में बिजली कटौती के विरोध में लोगों का हंगामा, विधायक भी धरने पर बैठे

UP News: भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार रात इलाके उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। बिजली कटौती से परेशान लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। बुधवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर सपा के विधायक अरमान खान तालकटोरा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। वहां एक्सईन के मौजूद न होने पर विधायक नाराज हो गए और उन्होंने उपकेंद्र परिसर में ही धरना पर बैठ गए।

विधायक का आरोप है कि भीषण गर्मी में लोगों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।

रात में हंगामा, प्रदर्शन

राजापुरम इलाके में रात में बिजली कटौती से परेशान लोगों का देर रात गुस्सा फूट पड़ा। देर रात में भी सप्लाई नहीं शुरू होने से नाराज लोग उपकेंद्र पहुंच कर हंगामा किया। प्रदर्शन करने वाले उपभोक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश था। उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाल-बेहाल है।

एफसीआई उपकेंद्र पर भी हंगामा

आपको बता दें कि इससे पहले लेसा के एफसीआई उपकेंद्र के अंतर्गत जनता विहार कॉलोनी में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल रहने और बीते चार दिनों से जारी संकट के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा था। सोमवार रात 11:30 बजे ट्रांसफार्मर और एबी केबल में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई थी। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बेहाल दर्जनों उपभोक्ताओं ने मंगलवार रात एफसीआई पावर हाउस का घेराव कर दिया और ‘बिजली विभाग मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। उपभोक्ताओं के आक्रोश को देख बिजलीकर्मी गेट पर ताला डालकर अंदर छिप गए। करीब ढाई घंटे तक चले इस हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीओ से बात की और रात 2 बजे तक आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 7 दिन बचा प्रधानों का कार्यकाल; सरकारी धन को ठिकाने लगाने में जुटे मुखिया
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: OBC आयोग के गठन की अधिसूचना जारी, 3 महीने में देगा रिपोर्ट

अवध एन्क्लेव के सैकड़ों लोग रातभर गर्मी में तड़पते रहे

दूसरी ओर दुबग्गा के बसंतकुंज उपकेंद्र के तहत बेगरिया में भी ओवरलोडिंग के कारण दो अलग-अलग ट्रांसफार्मरों की एबी केबल में आग लग गई। सोमवार रात मुल्ला टैंकर ट्रांसफार्मर की केबल जलने से विशाल सिटी और अवध एन्क्लेव के सैकड़ों लोग रातभर गर्मी में तड़पते रहे, जिसे मंगलवार दोपहर नई केबल डालकर ठीक किया गया। इसके बाद मंगलवार शाम 7 बजे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर वाली गली में भी केबल में आग लग गई। एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि लोड डिवाइड कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।