गर्मी के कारण कई स्कूलों का समय बदला
बढ़ती गर्मी के कारण स्कूली शिक्षा विभाग ने सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। केजी से आठवीं कक्षा की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और 9वीं से 12वीं कक्षा की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेंगी। यह आदेश मंगलवार से प्रभावी होगा।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग राज्य मुख्यालय ने सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक तथा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 7 बजे से 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। अभिभावकों व विभिन्न संगठनों की ओर से गर्मी के कारण समय में बदलाव की मांग की जा रही थी। मुख्यालय से पत्र जारी होने के बाद डीईओ अभिषेक झा व डीएसई आयुष कुमार ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार से सभी स्कूलों के लिए यह समय प्रभावी है।
आदेश जारी होने के बाद सोमवार की शाम को कई स्कूलों ने राज्य से जारी आदेश के अनुसार टाइम टेबल जारी कर दिया तो कई स्कूलों में मंगलवार को पुराने समय के अनुसार ही कक्षाएं होंगी। इन स्कूलों में बुधवार से समय में बदलाव किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन