Jharkhand Government Changes School Hours to Combat Rising Heat आज से केजी से 8वीं तक कक्षा 7 बजे से 11.30 तक होगी, Gridih Hindi News - Hindustan
More

आज से केजी से 8वीं तक कक्षा 7 बजे से 11.30 तक होगी

गिरिडीह में, झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। कक्षा केजी से 8 तक की कक्षाएं प्रातः 07 बजे से 11:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 07 बजे से 12 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

Tue, 21 April 2026 12:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
आज से केजी से 8वीं तक कक्षा 7 बजे से 11.30 तक होगी

गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा विद्यालयों के संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव द्वारा जिले के सभी विद्यालयों हेतु संशोधित समय सारिणी लागू करने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं प्रातः 07 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूल का टाइमिंग में किया बदलाव

वहीं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं प्रातः 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित शैक्षणिक अवधि के पश्चात शेष समय, अर्थात प्रातः 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को अत्यधिक गर्मी से राहत प्रदान की जा सके तथा उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित समयानुसार विद्यालय भेजें तथा गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं। यह आदेश दिनांक 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा तथा अगले आदेश तक लागू रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजी से 8 तक की कक्षाएं 11:30 बजे तक चलेंगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूलों के समय सारणी में बदलाव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।