ambedkar nagar road accident car trampled crowd eight died jalalpur बाइकों की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आठ की मौत, कई लोग घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाइकों की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आठ की मौत, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई। दो बाइकों की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। 6 लोगों की मौके पर और 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Mon, 4 May 2026 08:32 AMYogesh Yadav अम्बेडकरनगर, संवाददाता
share
बाइकों की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आठ की मौत, कई लोग घायल

यूपी के आंबेडकरनगर में भीषण हादसा हुआ है। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहले दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए जुटे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इससे स्थिति भयावह हो गई। कार के रौंदने से आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रविवार रात करीब 11:30 बजे अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा के समीप दो बाइक सवार आपस में टकराकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान जलालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए निकल गई। अचानक हुए इस दूसरे हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर दावों की खुली पोल, कहीं नीलगाय, कहीं सांड ने कराए हादसे

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह और थाना जलालपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी नगपुर जलालपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से कार की तलाश

अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। कार की तलाश करने के साथ ही वाहन की गति और चालक की लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही घटना में आठ लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

इन लोगों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों में कैफी 32 पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन थाना कोतवाली अकबरपुर, उत्तम कुमार 24 वर्ष पुत्र जगतपाल निषाद निवासी सेमरा थाना कटका आदित्य कुमार 25 वर्ष पुत्र मायाराम निवासी जैनापुर थाना सम्मनपुर, लालचंद 24 वर्ष पुत्र फेकू राम निवासी पट्टी मोहन थाना जलालपुर राजू गुप्ता 32 वर्ष पुत्र छेदी गुप्ता निवासी सिकंदरपुर, छोटू पुत्र मायाराम निवासी जैनापुर के साथ ही दो अज्ञात व्यक्ति लगभग 35 वर्ष व 32 वर्ष शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे बच्चों…, पानी टंकी हादसे ने सीएम योगी को झकझोरा, लिखी भावुक चिट्ठी
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर पर मिलेगी राहत? उर्जा विभाग पर उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।