allahabad high court issues order for transfer of 710 judicial officers in uttar pradesh यूपी में 710 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जारी की अधिसूचना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 710 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जारी की अधिसूचना

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों, आउटलेइंग कोर्ट में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों से 15 अप्रैल तक अपना वर्तमान चार्ज छोड़ने को कहा गया है।

Sun, 5 April 2026 10:19 PMAjay Singh विधि संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी में 710 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जारी की अधिसूचना

Judicial Officer Transfer in UP : इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों, आउटलेइंग कोर्ट में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। वार्षिक स्थानांतरण के तहत हुए फेरबदल में 265 अपर जिला व सत्र न्यायाधीश, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर के 169 और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के 276 अधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों से 15 अप्रैल तक अपना वर्तमान चार्ज छोड़ने को कहा गया है।

रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार, प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर, प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्युनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी व एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतम बुद्ध नगर भेजा गया है। इसी क्रम में बरेली में तैनात कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है। मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्वाइंट रजिस्ट्रार, बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम व बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है। कौशाम्बी की शीरीन जैदी को लखनऊ व बृजेश कुमार यादव को बहराइच भेजा गया है। बिजनौर से प्रकाश चंद्र शुक्ल, गोरखपुर से अशोक कुमार यादव चतुर्थ व शाहजहांपुर से नरेंद्र नाथ पांडेय को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है। प्रतापगढ़ में तैनात सुनीता सिंह नागौर को मिर्जापुर, अजय कुमार प्रथम व पारुल वर्मा को मेरठ भेजा गया है जबकि बांदा छोटेलाल यादव व पीलीभीत से आतिफ शमीम प्रतापगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुंडे-माफियाओं को पनपने नहीं देंगे, CM योगी की दो टूक; UP में जारी रहेगी ये नीति

इसी क्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शशि कुमार को इटावा, दीक्षा श्री को गौतम बुद्ध नगर, नीलम वर्मा को अम्बेडकरनगर व प्रेम बहादुर सिंह को कसिया (कुशीनगर) भेजा गया है। आगरा से दीक्षा भारती, एटा से कामायनी दुबे, गरौठा (झांसी) से राम गोपाल यादव व देवरिया से शैलजा मिश्रा को प्रयागराज भेजा गया है। कौशाम्बी में नियुक्त सौम्या गिरि को बांदा व अर्पिता यादव को गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है जबकि अलीगढ़ से अभिषेक त्रिपाठी द्वितीय, मेरठ से दीप्ति यादव को कौशाम्बी भेजा गया है। विराट मणि त्रिपाठी को लालगंज अझारा (प्रतापगढ़) से प्रतापगढ़ और प्रतापगढ़ से कुंवर मल्लिकार्जुन को लालगंज अझारा (प्रतापगढ़) स्थानांतरित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में CM विवेकाधीन कोष से एक साल में दिए 860 करोड़, कैसे पा सकते हैं सहायता

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शिखा चौधरी को फिरोजाबाद, प्रियंबदा प्रियदर्शिनी को सिद्धार्थनगर, दिग्विजय सिंह को बेहट (सहारनपुर), संदीप सिंह द्वितीय को मेरठ, हेमलता को कानपुर नगर, आकांक्षा जायसवाल को मिल्कीपुर (अयोध्या), नेपाल सिंह को सादाबाद (हाथरस), हंडिया (प्रयागराज) से मनोज कुमार भास्कर को मीरगंज (बरेली) व मेजा (प्रयागराज) से रूपांशु आर्या को अम्बेडकरनगर भेजा गया है। गोरखपुर से आयुषी गोस्वामी, पीलीभीत से अनुकृति सिंह, शाहजहांपुर से अम्बेश कुमार पांडेय व सुरभि पाठक, मैनपुरी से रश्मि सिंह, रमाबाईनगर से पुष्पेंद्र कुमार गौतम, हंसराजपुर (उन्नाव) से प्रतीक गुप्ता, मुजफ्फरनगर से सोनाक्षी सिंघल व खैरागढ़ (आगरा) से अभय राजवंशी को प्रयागराज और कादीपुर (सुल्तानपुर) से संतोष कुमार वर्मा को मेजा (प्रयागराज) व एटा से अजीत मणि त्रिपाठी को हंडिया (प्रयागराज) भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से 15 अप्रैल तक UP में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, पोर्टल से निगरानी का इंतजाम

कौशाम्बी में नियुक्त मनीषा चौधरी को आगरा, हुमा को बिजनौर, सरफराज अहमद को गाज़ियाबाद और चायल (कौशाम्बी) से हेमेंद्र सिंह को दातागंज (बदायूं) भेजा गया है। रायबरेली से मनु गुप्ता को कौशाम्बी व सहारनपुर से सुमित गुप्ता द्वितीय को चायल (कौशाम्बी) भेजा गया है। प्रतापगढ़ में तैनात नवज्योति को कांठ (मुरादाबाद), कपिल यादव को गाजियाबाद, राकेश चौरसिया को संडीला (हरदोई), यतेंद्र पाल सिंह को बिजनौर व न मीनाक्षी को मुरादाबाद भेजा गया है। बाराबंकी में नियुक्त शबा फातिमा को प्रतापगढ़ एवं भोगनीपुर (रमाबाईनगर) से सुनील गुप्ता को पट्टी (प्रतापगढ़) स्थानांतरित किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।